फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkiye Fire: तुर्किये होटल अग्निकांड में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 76 हुआ, हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका

Wed, 22 Jan 2025 01:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा

सार

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि आग बोलू प्रांत के कोरोग्लू पहाड़ों में स्थित ग्रैंड कार्तल होटल में लगी, जो इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 51 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि आग स्कूलों के लिए दो सप्ताह के शीतकालीन अवकाश की शुरुआत के करीब लगी, जब क्षेत्र के होटल भरे हुए थे।
विज्ञापन
तुर्किये के होटल में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिमी तुर्किये के स्की रिसॉर्ट में 12 मंजिला होटल में लगी आग में मरने वालों की आंकड़ा 76 हो गया है। हालांकि, हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा, हादसे में 51 लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटना मंगलवार सुबह स्कूल की छुट्टी के दौरान हुई। मृतकों में से कम से कम दो लोग आग से बचने के लिए इमारत से कूद गए। 

विज्ञापन


गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि आग बोलू प्रांत के कोरोग्लू पहाड़ों में स्थित ग्रैंड कार्तल होटल में लगी, जो इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 51 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि आग स्कूलों के लिए दो सप्ताह के शीतकालीन अवकाश की शुरुआत के करीब लगी, जब क्षेत्र के होटल भरे हुए थे।

होटल में पंजीकृत थे 238 लोग
येरलिकाया ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात की। उन्होंने बताया कि होटल में 238 लोग पंजीकृत थे। आग की सूचना सुबह 3:27 बजे मिली और दमकल विभाग ने सुबह 4:15 बजे प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मारे गए 76 लोगों में से 45 की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। येरलिकाया ने कहा कि दुर्भाग्य से होटल में लगी आग में गई लोगों की जान से 'हम बहुत दुखी हैं।'
विज्ञापन


17 घायलों का इलाज कर दी गई छुट्टी
स्वास्थ्य मंत्री केमल मेमिसोग्लू ने कहा कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि 17 अन्य का इलाज कर छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आग की जांच के लिए छह अभियोजकों को नियुक्त किया है। वहीं, गृहमंत्री येरलिकाया ने बताया कि आग की जांच के तहत नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले, न्याय मंत्री यिलमाज टुंक ने कहा था कि जांच में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए लोगों में होटल का मालिक भी शामिल है।

राष्ट्रपति ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की
तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने बुधवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी इमारतों और तुर्किये के राजनयिक मिशन पर सभी झंडे आधे झुकाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें