फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: उत्तर-पश्चिमी तुर्किये में आया 5.4 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Sun, 28 Sep 2025 05:16 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
विज्ञापन
earthquake भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी तुर्किये में रविवार को एक शक्तिशाली भूकंप आया है। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4  मापी गई है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आपात सेवाओं के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


आपातकालीन एजेंसी एएफएडी ने बताया कि 5.4 तीव्रता का भूकंप कुटाह्या प्रांत के सिमाव शहर में आठ किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप दोपहर 12.59 बजे (09.59 जीएमटी) आया और उसके बाद 4.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप के झटके तुर्किये के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में भी महसूस किए गए। उत्तर में लगभग 100 किलोमीटर दूर है।

वायरल हो रही टीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुटाह्या में लोग झटकों के बाद पार्कों और चौराहों पर इकट्ठा हो गए। इससे पहले अगस्त में पास के बलिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी इलाके में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। इस क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार भूकंप की झटके आ रहे हैं।
विज्ञापन


तुर्किये प्रमुख भूकंपीय दरार रेखाओं पर बसा है और यहां भूकंप अक्सर आते रहते हैं। साल 2023 में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने तुर्किये में भारी तबाही मचाई थी। इसमें 53,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 11 दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पड़ोसी सीरिया के उत्तरी हिस्सों में भी 6,000 लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें