फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Shooting: नॉर्थ कैरोलिना में नौका सवार शख्स ने की भीषण गोलीबारी, तीन की मौत; आठ घायल

Sun, 28 Sep 2025 04:47 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साउथपोर्ट

सार

नॉर्थ कैरोलिना के साउथपोर्ट में शनिवार रात एक छोटी नाव से भीड़ पर फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग मारे गए और आठ से अधिक घायल हुए। हमलावर ने तट के पास रुककर गोली चलाई और भाग गया। आधे घंटे बाद कोस्ट गार्ड ने संदिग्ध को ओक द्वीप पर नाव निकालते हुए पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राज्य के तटीय शहर साउथपोर्ट में शनिवार देर रात एक गंभीर गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक बार में जमा भीड़ पर किसी व्यक्ति ने नाव से गोलियां चला दीं। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई, जो साउथपोर्ट के तट पर स्थित बार और रेस्टोरेंट के एक लोकप्रिय इलाके के पास हुई। साउथपोर्ट विलमिंगटन से करीब 48 किलोमीटर दक्षिण में एक ऐतिहासिक बंदरगाह वाला शहर है।

एक छोटी नाव से आया था हमलावर

विज्ञापन

मामले में जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपी व्यक्ति एक छोटी नाव लेकर समुद्र के किनारे के पास आया, थोड़ी देर रुका और फिर भीड़ में गोलियां चलाकर वहां से तेज़ी से भाग गया। करीब आधे घंटे बाद अमेरिकी तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) की टीम ने ओक द्वीप के पास एक सार्वजनिक नाव रैंप पर एक व्यक्ति को नाव निकालते हुए देखा। यह व्यक्ति संदिग्ध की पहचान से मेल खाता था। इसे तुरंत हिरासत में लेकर साउथपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: यूक्रेन का दावा- रूस ने कीव पर बड़े पैमाने पर दागे ड्रोन और मिसाइल; चार की मौत, 10 घायल
विज्ञापन


संदिग्ध की पहचान अभी तक गुप्त
मामले में अधिकारियों ने अभी तक संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक नहीं की है और न ही यह बताया है कि इस हमले के पीछे क्या वजह हो सकती है। इस मामले की जांच में राज्य जांच ब्यूरो और तटरक्षक बल समेत कई एजेंसियां शामिल हैं, जो घटना स्थल और आसपास के पानी में सबूत जुटा रही हैं और गवाहों से पूछताछ कर रही हैं। वहीं अभी तक मृतकों के नाम और घायल हुए लोगों की स्थिति को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UNGA: 'जयशंकर ने बिना नाम लिए दिया भाषण, पाकिस्तान की प्रतिक्रिया आतंकवाद की स्वीकारोक्ति', भारत का पलटवार

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले की पूरी तहकीकात में लगी हैं और जल्द ही नए तथ्य सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। यह घटना स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक झटका है, क्योंकि साउथपोर्ट एक शांत और ऐतिहासिक बंदरगाह वाला शहर माना जाता है। इस हमले ने इलाके की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें