फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkiye: तुर्किये अग्निकांड में पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार, हादसे में 76 लोगों की गई थी जान; जांच जारी

Wed, 22 Jan 2025 03:19 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा

सार

तुर्किये के स्की रिसॉर्ट में लगी भीषण आग में 76 लोगों की जान चली गई। वहीं 50 से अधिक लोग बूरी तरह से झुलस गए। मामले में जांच के दौरान अधिकारियों ने नौ लोगों की गिरफ्तारी कर ली है।  
विज्ञापन
तुर्कीय में अग्नीकांड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार तड़के तुर्किये के स्की रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से 76 लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हरकंप मच गया। अग्निकांड में मृतक लोगों के शव इतनी बूरी तरह से झुलसे है कि उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट की आवश्यकता पड़ने लगी है। बता दें कि यह हादसा तुर्कीय के बोलू पर्वतों में स्थित कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट के 12-मंजिला ग्रैंड कार्तल होटल के रेस्तां क्षेत्र में हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार
इसी बीच खबर सामने आ रही है कि हादसे की जांच के दौरान बुधवार को पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर तुर्कीय के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि सुरक्षाउपायों को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। इस घटना की जांच के लिए छह अभियोजकों को नियुक्त किया गया है।

पहचान में नहीं आ रहे मृतकों के शव
इस अग्नीकांड में मारे गए 76 लोगों के शव की पहचान को लेकर कई सारी बातें सामने आ रही है। इसको लेकर मंत्री येरलिकाया ने बताया कि 45 मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। वहीं बाकी की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आग का अलार्म सही तरीके से नहीं किया काम
मीडिया रिपोर्ट की माने तो होटल की आग का अलार्म सिस्टम सही तरीके से काम नहीं किया। इसकी जानकारी हादसे में कई अन्य बचे हुए लोगों ने दी। उन्होंने कहा कि आग का अलार्म नहीं बजा और उन्हें अंधेरे और धुएं से भरे गलियारों में से गुजरना पड़ा। कुछ लोग खिड़कियों से कूद कर बचने की कोशिश करते नजर आए। 

होटल ने दिया जांच में सहयोग का भरोसा 
साथ ही मामले में होटल ने घटना के बाद अधिकारियों से पूरी सहयोग की बात कही। स्की रिसॉर्ट ने पुलिस को दिए हुए बयान कहा कि वे इस मामले के सभी पहलुओं को उजागर करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इस घटना के बाद राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की। यह हादसा तुर्की के एक प्रमुख स्की स्थल कार्तलकाया में शीतकालीन पर्यटन के दौरान हुआ।



एक नजर पूरी घटना पर
गौरतलब है कि मंगलवार को उत्तर पश्चिमी तुर्किये के बोलू पर्वतों में स्थित कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट के 12-मंजिला ग्रैंड कार्तल होटल में मंगलवार तड़के लगभग 3.30 बजे हुए अग्निकांड में 76 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग झुलस गए। गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन ने बताया कि दो पीड़ितों की मौत घबराहट में इमारत से बाहर कूदने के चलते हुई। घटना के दौरान होटल में कुल 234 मेहमान ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें