फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkiye: मादक पदार्थों के खिलाफ तुर्किये का सबसे बड़ा ऑपरेशन, अब तक 525 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

Thu, 17 Apr 2025 03:15 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इंस्ताबुल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
तुर्की पुलिस ने गुरुवार को राजधानी अंकारा में कार्रवाई करते हुए 525 संदिग्ध ड्रग डीलरों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि यह देश के इतिहास में 'सबसे बड़ा नारकोटिक्स ऑपरेशन' था। मंत्री के अनुसार इस अभियान में हजारों पुलिस अधिकारी, खोजी कुत्ते, ड्रोन और हेलीकॉप्टर शामिल थे और 625 से ज्यादा जगहों को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि ये छापे छह महीने तक हर संदिग्ध की तकनीकी और शारीरिक निगरानी का नतीजा थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Puerto Rico: प्यूर्टो रिको द्वीप पर ब्लैक आउट से हाहाकार, बिजली कटौती से बढ़ी लोगों की परेशानी, दिखा आक्रोश

गिरफ्तार किए गए लोगों पर क्या है संदेह
आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से कई पर इंटरनेट आधारित संचार प्लेटफार्मों के माध्यम से मोहल्लों और गलियों में मादक पदार्थों की बिक्री में शामिल होने का संदेह है। मंत्री येरलिकाया ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हमने उन जहर बेचने वालों को एक बार फिर बहुत स्पष्ट रूप से दिखा दिया है: जिस सड़क पर आप आए हैं, वह एक बंद गली है।' आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी और आने वाले दिनों में और लोगों को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - Gaza: गाजा में इस्राइली हमले में एक परिवार के 10 लोग समेत 23 की मौत, UN ने खाद्य आपूर्ति रोकने पर जताई चिंता

यूरोप भर में बड़े पैमाने पर चलाया गया अभियान
तुर्किये में ये छापेमार कार्रवाई मंगलवार को यूरोप भर में बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के बाद की गई है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को निशाना बनाया गया। नीदरलैंड, तुर्किये, जर्मनी, स्पेन और बेल्जियम में यूरोपोल और पुलिस बलों के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 230 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसके दौरान 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें