फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंछें हों तो ओर्हान जैसी!: नियुक्ति से ज्यादा नेताजी के लुक के चर्चे, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Sun, 19 Apr 2026 07:54 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा

सार

तुर्किये के बिंगोल प्रांत में हुजूर पार्टी की ओर से ओर्हान अव्जी को कार्लियोवा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि, यह नियुक्ति प्रशासनिक कारणों से ज्यादा अव्जी की पारंपरिक मूंछों की वजह से चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
ओर्हान अव्जी, नेता हुजूर पार्टी - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकसर राजनीति के गलियारों में नियुक्तियां स्थानीय समीकरणों, जातिगत पकड़ या रणनीतिक कौशल के आधार पर सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन तुर्किये के बिंगोल प्रांत के कार्लियोवा जिले में मामला कुछ अलग ही रंग अख्तियार कर चुका है। यहां हुजूर पार्टी ने संगठन विस्तार की कवायद में ओर्हान अव्जी को जिला अध्यक्ष की कमान तो सौंप दी, मगर अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


'मूंछों पर जाकर टिक गईं लोगों की निगाहें'
जैसे ही पार्टी ने ओर्हान अव्जी के नाम का एलान सोशल मीडिया पर किया, लोगों की निगाहें उनके नाम से ज्यादा उनकी मूंछों पर जाकर टिक गईं। अव्जी साहब की मूंछें किसी पुराने दौर के ओटोमन योद्धाओं की याद दिलाती हैं, लंबी, घनी और दोनों ओर करीने से मुड़ी हुई। अब देखते ही देखते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की आखिरी चेतावनी: राष्ट्रपति बोले- डील मानो, वरना अंधेरे में डूबेगा ईरान; पाकिस्तान में कल फिर वार्ता
विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स ने ली चुटकी
इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक, यूजर्स अपनी रचनात्मकता दिखाने में पीछे नहीं रहे। किसी ने चुटकी लेते हुए कहा कि नियुक्ति ओर्हान अव्जी की हुई है या उनकी मूंछों की? तो किसी ने मजाकिया अंदाज में सुझाव दे डाला कि इन मूंछों की लंबाई को देखते हुए पार्टी को अब अपना नाम बदलकर मूंछ पार्टी रख लेना चाहिए। एक यूजर ने तो आर्थिक सलाह देते हुए यहां तक लिख दिया कि अव्जी साहब को अपनी मूंछों का इंश्योरेंस करा लेना चाहिए, वरना पार्टी का आधा बजट तो इनके रख-रखाव में ही निकल जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, इसके पीछे एक ठोस राजनीतिक मकसद भी है। हुजूर पार्टी बिंगोल के कार्लियोवा क्षेत्र में अपनी जड़ों को मजबूत करने की कोशिश में है। भले ही शुरुआत में चर्चा का विषय ओर्हान अव्जी का लुक बना हो, लेकिन अनचाहे में ही सही, इस वायरल फोटो ने अव्जी और उनकी पार्टी की पहचान को रातोंरात तुर्किये के हर मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें