फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में शुरू होगा एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल: तुर्की

Sat, 27 Jul 2019 12:57 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
S-400 defence missile system
विज्ञापन
अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच तुर्की ने शुक्रवार को कहा कि रूसी मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 का इस्तेमाल अगले साल अप्रैल तक शुरू हो जाएगा। अमेरिकी दबाव को दरकिनार कर तुर्की ने रूस से इस रक्षा प्रणाली को खरीदा है। इसकी पहली खेप तुर्की पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने अपनी जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (एकेपी) के कार्यक्रम में कहा, ‘अगले साल वसंत में हम रूसी मिसाइल रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल शुरू कर देंगे।’ रूस से मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने पर अमेरिका ने तुर्की को एफ-35 लड़ाकू विमान देने से इनकार कर दिया है। 

इस पर एर्दोगन ने कहा, ‘आप (अमेरिका) एफ-35 लड़ाकू विमान नहीं देंगे। कोई बात नहीं। हम तुर्की की सुरक्षा प्राथमिकताओं को सबसे ऊपर रखते हैं।’ रूस की सरकारी हथियार निर्यातक रोसोबोरोनेक्सपर्ट के सीईओ एलेक्जेंडर मिखीव ने बृहस्पतिवार को कहा था कि एस-400 की आपूर्ति न सिर्फ तुर्की के रक्षा तंत्र बल्कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें