फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash: तुर्किये का सैन्य मालवाहक विमान जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त, अजरबैजान से भरी थी उड़ान

Tue, 11 Nov 2025 08:34 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा।

सार

Plane Crash: तुर्किये का एक सैन्य मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा जॉर्जिया में अजरबैजान की सीमा के पास हुआ। राष्ट्रपति रेचेप तैइप अर्दोआन ने हादसे पर दुख जताया है। 
विज्ञापन
तुर्किये का सैन्य मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : एक्स/फ्रांसिस्को कुन्हा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये का एक सैन्य मालवाहक विमान मंगलवार को जॉर्जिया में अजरबैजान की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तुर्किये और जॉर्जियाई अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तुर्किये के समाचार चैनलों पर दिखाए गए वीडियो फुटेज में विमान को आसमान में घूमते हुए नीचे गिरते और सफेद धुएं की एक लंबी लकीर छोड़ते हुए देखा गया।
विज्ञापन


तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह सी-130 सैन्य विमान अजरबैजान से उड़ान भरकर तुर्किये लौट रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कितने लोग सवार थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है। तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तइप एर्दोआन ने संकेत दिया कि इस हादसे में कुछ लोग हताहत हुए हैं। हालांकि उन्होंने कोई विवरण साझा नहीं किया।

ये भी पढ़ें: '100 मिलियन डॉलर के भ्रष्टाचार की जांच से नहीं पड़ा असर...', यूक्रेन की परमाणु उर्जा कंपनी का दावा
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अजरबैजान और जॉर्जिया के अधिकारियों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।



जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि विमान जॉर्जिया के सिगनाघी  नगरपालिका क्षेत्र में अजरबैजान सीमा के पास गिरा। इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। राष्ट्रपति एर्दोआन ने कहा कि वह इस हादसे बेहद दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एक और मील का पत्थर... पीएम मोदी और भूटान के राजा ने किया इस बड़ी परियोजना का उद्घाटन

तुर्किये की सेना सी-130 सैन्य कार्गो विमान का उपयोग कर्मियों और सामरिक सामग्री के परिवहन के लिए बड़े पैमाने पर करती है। तुर्किये और अजरबैजान के बीच घनिष्ट सैन्य सहयोग है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें