फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey Earthquake: तबाही का मंजर, जो हमेशा रहेगा याद! 10 सेकंड में जमींदोज हुई बहुमंजिला इमारत, देखें Video

Tue, 07 Feb 2023 10:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुर्किए और सीरिया में भूकंप से हुई तबाही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बहुमंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में ताश के पत्तों की तरह ढहती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
turkey earthquake - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्की और सीरिया में सोमवार सुबह एक के बाद एक आए भूकंप के झटकों से धरती ऐसी कांपी, जिससे तबाही का ऐसा मंजर दिखा, जिसे प्रभावित लोग शायद कभी ना भूल पाएं। इन भूकंप के झटकों से पल भर में हजारों परिवार तबाह हो गए और अब तक 4300 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हजारों लोग घायल हुए हैं। तुर्किए और सीरिया में भूकंप से हुई तबाही के बाद अब इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बहुमंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में ताश के पत्तों की तरह ढहती दिखाई दे रही है। यह वीडियो तुर्की के सनलीउर्फा प्रांत का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
  भूकंप का केंद्र तुर्की के गजियांटेप प्रांत का नुरदागी इलाका था। यह क्षेत्र सीरिया की सीमा पर स्थित है। वहीं भूकंप के दूसरे झटके का केंद्र तुर्की का खरामानमारा प्रांत था। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने देश में सात दिन के शोक का एलान किया है। इस दौरान तुर्की का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। भारत समेत दुनिया के कई देशों ने राहत और बचाव कार्य के लिए अपनी-अपनी एनडीआरएफ टीमें, मेडिकल सप्लाई और डॉग स्कवायड भेजी है। 

बता दें कि यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का पहला झटका 7.8 मैग्नीट्यूड का था। इसके बाद दूसरा झटका 7.5 मैग्नीट्यूड का था और तीसरा झटका 6.0 मैग्नीट्यूड का रहा। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि तुर्की में अभी और भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। मंगलवार सुबह भी 5.5 तीव्रता का भूकंप का झटका तुर्की में महसूस किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें