फिदान ने ब्लिंकन को बताया कि इस्राइली हमलों के कारण गाजा और वेस्ट बैंक में स्थिति खराब हो रही है, पूर्ण युद्धविराम हासिल होने के बाद दो-राज्य समाधान पर चर्चा करने के लिए इस्राइल को बातचीत की मेज पर बैठाया जाना चाहिए।
तुर्किए के विदेश मंत्री हकन फिदान ने रविवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने ब्लिंकन से गाजा और वेस्ट बैंक पर इस्राइली हमलों को रोकने के लिए इस्राइल पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया। तुर्किए के एक राजनयिक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्र के मुताबिक, फिदान ने ब्लिंकन से वार्ता के दौरान बताया कि इस्राइली हमलों के कारण गाजा और वेस्ट बैंक में स्थिति खराब हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण युद्धविराम हासिल होने के बाद दो-राज्य समाधान पर चर्चा करने के लिए इस्राइल के साथ वार्ता की जानी चाहिए।
नाटो सदस्यता की दावेदारी पर की चर्चा
इसके अलावा सूत्रों ने यह भी बताया कि दोनों नेताओं के बीच स्वीडन की नाटो सदस्यता की दावेदारी पर भी चर्चा की गई। नाटो में स्वीडन की सदस्यता को तुर्किए की संसद ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है। इसके अलावा उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका से एफ-16 लड़ाकू जेट खरीदने के अंकारा के अनुरोध पर भी चर्चा की।