फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में सुरंग धंसी: तीन मजदूरों के शव बरामद, 11 अब भी लापता

Tue, 20 Jul 2021 07:31 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, बीजिंग।

सार

चीन के दक्षिण स्थित झुहाए शहर में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन सुरंग में बाढ़ आने व धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि 11 मजदूर अब भी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के दक्षिण स्थित झुहाए शहर में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन सुरंग में बाढ़ आने व धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि 11 मजदूर अब भी फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


ये कर्मचारी शिजिंगशान सुरंग में पानी निकालने का भी काम करते थे। यह सुरंग जलाशय के नीचे बनाई जा रही थी जो ग्वांगडोंग प्रांत के झुहाए शहर में राजमार्ग का हिस्सा है। यह स्थान हांगकांग और मकाउ के करीब है।

फंसे हुए मजदूरों को निकालने का काम चल रहा है और गोताखारों और रोबोट की मदद से बचाव अभियान को चलाया जा रहा है। हालांकि, सुरंग के परिचालन में इस्तेमाल उपकरणों से कार्बन मोनो ऑक्साइड की धुंआ निकलने से बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
विज्ञापन


हादसे की वजहों का अबतक पता नहीं चला है। कुछ खबरों में कहा गया है कि हादसे से पहले असामान्य आवाज सुनी गई और दो ट्यूब आधारित सुरंग के एक हिस्से से मलबा गिरने लगा। सुरंग में पानी आने के साथ ही उसे खाली करने का आदेश जारी किया गया।

माना जा रहा है कि इस सुरंग के निर्माण में सुरक्षा संबंधी समस्या थी। इस साल मार्च में भी सुरंग के दूसरे हिस्से में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें