फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू कैलेडोनिया के प्रशांत द्वीप के पास 7.5 की तीव्रता वाला भूकम्प, सूनामी की चेतावनी जारी

Wed, 05 Dec 2018 11:53 AM IST
भाषा, सिडनी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

न्यू कैलेडोनिया के प्रशांत द्वीप के पास 7.5 की तीव्रता वाला भूकम्प का शक्तिशाली झटका आने के बाद इलाके में सूनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूकम्पविज्ञानिकों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रशांत सूनामी चेतावनी केन्द्र ने कहा, ‘‘प्राथमिक भूकम्प तीव्रता पैमाने के आधार पर भूकम्प के केन्द्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में स्थित तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है।’’ 

न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने भी भूकम्प के बाद ऐसी ही चेतावनी जारी की है। भूकंप धरती की सतह से महज 10 किलोमीटर नीचे आया है। यूएसजीएस ने पहले भूकम्प की तीव्रता 7.6 बताई थी, जिसे बाद में 7.5 कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें