फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति बोले- महामारी से स्थायी रूप से उबरने की शुरुआत टीकों से होनी चाहिए

Thu, 16 Dec 2021 07:01 AM IST
देव कश्यप एएनआई, संयुक्त राष्ट्र

सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने पीबीसी-ईसीओएसओसी (PBC-ECOSOC) की संयुक्त बैठक में कहा कि टीके की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए, यह आवश्यक है कि कच्चे माल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखा जाए।
विज्ञापन
TS Tirumurti - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने पीबीसी-ईसीओएसओसी (PBC-ECOSOC) की संयुक्त बैठक में कहा, "अगर हमें महामारी से स्थायी रूप से उबरने की आवश्यकता है, तो इसकी शुरुआत टीकों से होनी चाहिए।" टीएस तिरुमूर्ति  'कोविड-19 महामारी से उबरने के संदर्भ में स्थायी शांति और सतत विकास को बढ़ावा देना' विषय पर भारत की ओर से अपनी राय रख रहे थे।

विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने आगे कहा कि "कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के उद्भव के बाद, भारत ने अफ्रीका में प्रभावित देशों को तुरंत सहायता की पेशकश की, जिसमें भारत में बने टीके, आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं और चिकित्सा उपकरण की आपूर्ति शामिल है।"

उन्होंने कहा कि "टीके की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए, यह आवश्यक है कि कच्चे माल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखा जाए। महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ मानव-केंद्रित और नागरिक-अनुकूल डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें