फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New York: 'ममदानी जीते तो न्यूयॉर्क बनेगा आर्थिक-सामाजिक आपदा..., ट्रंप का बड़ा बयान; कुओमो को दिया समर्थन

Tue, 04 Nov 2025 08:26 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

Trump Mamdani NYC Election: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुने गए तो शहर ‘पूरी तरह आर्थिक और सामाजिक तबाही’ का सामना करेगा। ट्रंप ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और जोहरान ममदानी - फोटो : पीटीआई/एक्स/जोहरान ममदानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव से ठीक पहले डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी पर करारा हमला बोला है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ममदानी चुनाव जीतते हैं, तो न्यूयॉर्क पूरी तरह आर्थिक और सामाजिक तबाही का सामना करेगा। उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर ममदानी मेयर बने तो वे फेडरल फंड्स की केवल न्यूनतम राशि ही न्यूयॉर्क सिटी को देंगे।

विज्ञापन


ट्रंप ने लिखा कि अगर कम्युनिस्ट उम्मीदवार जोहरान ममदानी मेयर बनते हैं, तो न्यूयॉर्क सिटी के पास सफलता या अस्तित्व का कोई मौका नहीं बचेगा। मैं इस शहर में अच्छा पैसा खराब नहीं फेंकना चाहता। ट्रंप ने आगे कहा अगर ममदानी जीतते हैं, तो न्यूयॉर्क सिटी एक पूर्ण आर्थिक और सामाजिक आपदा बन जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh Election: बीएनपी का बड़ा दांव, 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; खालिदा जिया तीन सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
विज्ञापन


कुओमो को मिला ट्रंप का समर्थन
ट्रंप ने पूर्व न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू क्युओमो को चुनाव में खुला समर्थन देते हुए कहा आप कुओमो को पसंद करें या नहीं, लेकिन आपके पास कोई विकल्प नहीं है। ममदानी नहीं, बल्कि कुओमो को वोट देना ही शहर के हित में है। गौरतलब है कि जोहरान ममदानी, भारतीय मूल के हैं, जिनका जन्म युगांडा में हुआ और पालन-पोषण न्यूयॉर्क में हुआ। वे न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवार हैं। ममदानी प्रसिद्ध भारतीय फिल्ममेकर मीरा नायर और युगांडाई-भारतीय लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं।

ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका में पिग किडनी ट्रांसप्लांट का क्लिनिकल ट्रायल शुरू, इंतजार में बैठे लोगों को मिल सकता है नया जीवन

विज्ञापन

जोहरान ममदानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
ममदानी का वादा: न्यूयॉर्क में किराया फ्रीज और राहत योजनाएं
ममदानी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि वे न्यूयॉर्क में बढ़ती महंगाई और किराये की समस्या को हल करेंगे। उन्होंने वादा किया कि मेयर बनने पर सभी स्थिर किरायेदारों के लिए किराया फ्रीज कर दिया जाएगा और सस्ते आवास के लिए संसाधनों को प्राथमिकता दी जाएगी। न्यूयॉर्क चुनाव आयोग के अनुसार इस बार 7.35 लाख से अधिक लोगों ने समयपूर्व मतदान किया है जो 2021 की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है।

आज होगा मुख्य मतदान
मेयर चुनाव का मुख्य मतदान 4 नवंबर को होना है और नए साल पर विजेता मेयर पद संभालेगा। विभिन्न पोल्स में जोहरान ममदानी को 47 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है और वे एंड्रयू कुओमो से 18 पॉइंट्स आगे हैं। तीसरे स्थान पर रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस सिल्वा हैं, जिन्हें 16 प्रतिशत लोगों का समर्थन हासिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें