फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: 'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात

Tue, 10 Mar 2026 08:19 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

क्या हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव और बढ़ने वाला है? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेल आपूर्ति रोकी गई तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा ताकत से जवाब देगा, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद सख्त चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने कहा है कि यदि ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली तेल आपूर्ति को रोकने या बाधित करने की कोशिश की, तो अमेरिका पहले से 20 गुना अधिक कठोर जवाबी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान तेल आपूर्ति को प्रभावित करता है, तो अमेरिका ऐसे सैन्य कदम उठाएगा जिससे ईरान की कई रणनीतिक क्षमताएं पूरी तरह खत्म हो सकती हैं।

‘डेथ, फायर एंड फ्यूरी’ की चेतावनी
ट्रंप ने अपने संदेश में बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर ईरान ने ऐसी कोई कार्रवाई की, तो उस पर "मौत, आग और तबाही" का कहर टूट सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसे लक्ष्यों को निशाना बना सकता है जिन्हें नष्ट करना आसान है और जिनसे ईरान की भविष्य में पुनर्निर्माण क्षमता भी गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। हालांकि ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि वह उम्मीद और प्रार्थना करते हैं कि ऐसी स्थिति कभी पैदा न हो।
विज्ञापन


वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए क्यों अहम है हॉर्मुज जलडमरूमध्य?
हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में से एक माना जाता है। खाड़ी क्षेत्र से निकलने वाला बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है। दुनिया के कई बड़े ऊर्जा आयातक देश, विशेषकर एशियाई अर्थव्यवस्थाएं, इस मार्ग पर काफी हद तक निर्भर हैं। ऐसे में यदि यहां किसी प्रकार की बाधा आती है तो वैश्विक तेल बाजार और ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ सकता है।

चीन और अन्य देशों का भी किया जिक्र
अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि इस मार्ग की सुरक्षा को सुनिश्चित करना उन देशों के लिए भी महत्वपूर्ण है जो बड़े पैमाने पर इस रास्ते से तेल आयात करते हैं। उन्होंने इसे अमेरिका की ओर से उन देशों के लिए एक तरह का उपहार बताया जो हॉर्मुज जलडमरूमध्य का भारी उपयोग करते हैं, जिनमें चीन भी शामिल है।

ऑपरेशन मिडनाइट हैमर को लेकर क्या कहा गया?
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उनके अनुसार यदि यह अभियान नहीं चलाया गया होता तो ईरान के पास परमाणु हथियार बनने की पूरी संभावना थी। ट्रंप ने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़े खतरे को टाल दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें