टोरंटो। ओटावा स्थित चीनी दूतावास ने कनाडा को हांगकांग के मामलों में दखल बंद करने की चेतावनी दी है। एक प्रवक्ता ने दूतावास की वेबसाइट पर एक बयान पोस्ट करते हुए कहा, ‘कनाडाई पक्ष को अपने शब्दों और कार्यों के प्रति सावधान रहना चाहिए।’
चीन ने यह चेतावनी इसलिए दी क्योंकि कनाडा व यूरोपीय संघ ने एक संयुक्त बयान में कहा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार हांगकांग के मूल कानून में निहित है।