फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने तीन अहम पदों पर भारतीय मूल के नागरिकों को किया नामांकित

Thu, 17 Jan 2019 10:13 AM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : ANI
विज्ञापन

 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशासन के अहम पदों के लिए तीन भारतीय मूल के नागरिकों को नामांकित किया है।  व्हाइट हाउस द्वारा सीनेट को भेजे गए नामांकनों की नई सूची के मुताबिक, रीता बरनवाल को ऊर्जा सहायक मंत्री (परमाणु ऊर्जा), आदित्य बमजई को प्राइवेसी एंड सिविल लिबर्टीज ओवरसाइट बोर्ड के सदस्य और बिमल पटेल को सहायक वित्त मंत्री पद के लिए नामांकित किया गया है।

विज्ञापन


ट्रंप ने पहले ही बरनवाल, बमजई और पटेल को नामांकित करने की मंशा जता दी थी लेकिन सीनेट को बुधवार को नामांकन भेजे गए। अभी तक ट्रंप ने अहम पदों पर 36 से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को नामांकित या नियुक्त किया है। 

भारतीय मूल की पहली कैबिनेट रैंक की अधिकारी निक्की हेली और पहले भारतीय अमेरिकी उप प्रेस सचिव राज शाह ने ट्रंप प्रशासन छोड़ दिया है। अगर सीनेट ने बरनवाल के नाम की पुष्टि कर दी तो वह शक्तिशाली परमाणु ऊर्जा कार्यालय की अगुवाई करेंगी। वह विभाग के परमाणु तकनीक अनुसंधान और परमाणु् प्रौद्योगिकी ढांचे के विकास तथा प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगी। 
विज्ञापन


इससे पहले बरनवाल वेस्टिंगहाउस में टेक्नोलॉजी डेवलेपमेंट एंड एप्पलीकेशन के निदेशक पद पर रह चुकी हैं। वह बेक्टेल बेटिस में मैटिरियल्स टेक्नोलॉजी में प्रबंधक भी थी जहां उन्होंने अमेरिकी नौसेना के संयंत्रों के लिए परमाणु ईंधन सामग्री में अनुसंधान और विकास किया। 

येल से स्नातक बमजई नागरिक प्रक्रिया, प्रशासनिक कानून, संघीय अदालतों, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और कम्प्यूटर अपराध के बारे में पढ़ाते और लिखते हैं। वह अमेरिका के न्याय विभाग के कानूनी परामर्शदाता कार्यालय में अटॉर्नी-सलाहकार भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


पटेल अभी फाइनेंशियल स्टैबिलिटी ओवरसाइट काउंसिल के लिए उप सहायक वित्त मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें