फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थकेयर फ्रॉड में फंसे भारतीय अमेरिकी डॉक्टर राज बोथरा, घर में रहेंगे नजरबंद

Thu, 17 Jan 2019 09:49 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डॉक्टर राज बोथरा
विज्ञापन

भारत और अमेरिका के प्रतिष्ठित डॉक्टर राज बोथरा के लिए अमेरिका में मुश्किलें बढ़ गई हैं। वह रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ता हैं और तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ड डब्ल्यू बुश के लिए फंड जुटाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनपर 500 मिलियन डॉलर (लगभग 50 करोड़ रुपये) की कथित हेल्थकेयर धोखाधड़ी का आरोप है। उनपर धोखाधड़ी के अलावा गैर जरूरी इंजेक्शन देने का आरोप है। फिलहाल वह 7 मिलियन डॉलर (करीब 70 लाख रुपये) के बांड पर जमानत पर हैं।

विज्ञापन


77 साल के बोथरा को भारत और अमेरिका में अपनी सेवा देने के लिए भारत सरकार ने 1999 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। उनके मामले की सुनवाई जुलाई से होगी। इस मामले को अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी धोखाधड़ी बताया गया है। दिसंबर से वह जेल में थे। बोथरा को जीपीएस निगरानी में घर के अंदर नजरबंद रखा गया है। माना जा रहा है कि वह धोखाधड़ी की रकम का इस्तेमाल करके भारत भाग सकते हैं।

बोथरा पर 17 आरोप लगे हैं। जिसमें हेल्थकेयर फ्रॉड का षड्यंत्र रचना, ड्रग्स बांटने के इरादे से की गई साजिश और दवाओं के गैरकानूनी वितरण का समर्थन करना शामिल है। ड्रग्स बांटने और वितरण के मामले में दोषी पाए जाने पर उन्हें 20 साल की सजा हो सकती है जबकि हेल्थकेयर धोखाधड़ी के मामले में 10 साल जेल की सजा मिल सकती है।
विज्ञापन


सरकारी अधिवक्ता के अनुसार बोथरा के साथ ही पांच और डॉक्टरों पर मेडिकेयर धोखाधड़ी, मेडिकेड और ब्लू क्रॉस/ब्लू शील्ड ऑफ मिशिगन में 464 मिलियन डॉलर का घोटाला करने का आरोप लगा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी। मिशिगन में डॉक्टर बोथरा के तीन पेन क्लिनिक हैं। वह मरीजों को जबरन दर्दपूर्ण मेडिकल प्रक्रिया से गुजारते थे ताकि उन्हें बदले में अवैध तरीके से 13 मिलियन से ज्यादा दर्द की प्रिस्क्रिप्शन मिल सके। जिसमें ऑक्सीकोंटीन, विकोडीन, हाइड्रोकोडोन और पर्कोसेट शामिल है। बोथरा के क्लिनिक मरीजों के बिल को इंश्योरेंस कंपनी को भेजते थे। इसमें उन मेडिकल प्रक्रियाओं और सेवाओं का बिल भी शामिल होता था जिनकी मरीजों को जरूरत नहीं होती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें