फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: ट्रंप ने अमेरिका के चुनावों में भारत की मदद लेने की बात कही, USAID फंडिंग पर फिर उठाए सवाल

Sun, 23 Feb 2025 08:42 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुझाव दिया कि अमेरिका को अपने चुनावों के लिए पेपर बैलेट का उपयोग करना चाहिए और भारत से मदद लेनी चाहिए। उन्होंने भारत में चुनावों के लिए USAD की तरफ से दी गई मदद पर फिर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चुनावों के लिए यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट की तरफ से दी गई 18 मिलियन डॉलर (लगभग 150 करोड़ रुपये) की मदद पर फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह पैसा भारत को देने की कोई जरूरत नहीं थी। ट्रंप ने सुझाव दिया कि अमेरिका को अपने चुनावों के लिए पेपर बैलेट का उपयोग करना चाहिए और भारत से मदद लेनी चाहिए।
विज्ञापन


सीपीएसी में भाषण देते हुए क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (सीपीएसी) में भाषण देते हुए कहा, 'हम भारत को चुनावों के लिए 18 मिलियन डॉलर क्यों दे रहे हैं? हमें खुद पेपर बैलेट पर वापस जाना चाहिए और भारत को हमारे चुनावों में मदद करने देना चाहिए। वोटर आईडी अनिवार्य होनी चाहिए। क्या यह अच्छा नहीं होगा?'
 
अमेरिका से भारी टैरिफ वसूलता है भारत- ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि भारत अमेरिका से भारी टैरिफ वसूलता है। उन्होंने कहा, 'भारत दुनिया के सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। जब हम कुछ बेचने की कोशिश करते हैं, तो वे 200% तक का टैरिफ लगाते हैं और फिर भी हम उन्हें उनके चुनावों के लिए पैसा दे रहे हैं।'
विज्ञापन


यूएसआईडी के फंडिंग पर भारत की प्रतिक्रिया
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मामले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, 'ट्रंप प्रशासन से जो जानकारी सामने आई है, वह चिंताजनक है। सरकार इस पर जांच कर रही है। अगर इसमें कोई सच्चाई है, तो देश को यह जानने का हक है कि इसमें कौन लोग शामिल हैं।' जयशंकर ने यह भी कहा कि यूएसआईडी को भारत में अच्छे कामों के लिए अनुमति दी गई थी*, लेकिन अगर इसमें कोई गलत गतिविधि हो रही है, तो इसकी जांच जरूरी है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें