फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'यूक्रेन NATO में शामिल होने का ख्वाब छोड़ दे...'; पहली कैबिनेट बैठक में ट्रंप का जेलेंस्की को सख्त संदेश

Thu, 27 Feb 2025 01:32 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ट्रंप ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कहा कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने का ख्वाब छोड़ दे। ट्रंप ने कहा कि पश्चिमी सैन्य गठबंधन नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की आकांक्षा तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोडिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की सत्ता में दोबारा लौटने के बाद से ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। उनके इन फैसलों का असर वैश्विक राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था तक पर देखा जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने यूक्रेन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने का ख्वाब छोड़ दे। ट्रंप ने कहा कि पश्चिमी सैन्य गठबंधन  नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की आकांक्षा तर्कसंगत नहीं है।

विज्ञापन


 गौरतलब है कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने कहा कि हम बहुत सारी समस्याओं का समाधान करने जा रहे हैं। 

यूक्रेन नाटो में शामिल होने का ख्वाब छोड़ दे : ट्रंप
 राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने का ख्वाब छोड़ दे। ट्रंप ने बुधवार को यह भी कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंचने की उम्मीद में जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आमने-सामने बात करेंगे। ट्रंप ने कहा कि नाटो के बारे में यूक्रेन इसके बारे में भूल सकता है। मुझे लगता है कि संभवतः यही कारण है कि जहां से जंग की शुरूआत हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को व्हाइट हाउस आएंगे जेलेंस्की
वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी नेता वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की व्हाइट हाउस में मेजबानी करने के बारे में बात की। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि जेलेंस्की लंबे समय से प्रतीक्षित खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए शुक्रवार को व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे। यह समझौता आने वाले वर्षों के लिए दोनों देशों को एक साथ बांध कर रखेगा।

ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक की शुरुआत में इस समझौते की सराहना करते हुए इसे एक बहुत बड़ा समझौता बताया। ट्रंप ने कहा कि पिछले प्रशासन ने हमें बहुत बुरी स्थिति में डाल दिया था, लेकिन हम एक ऐसा समझौता करने में सक्षम हुए हैं, जहां हमें पैसा वापस मिलेगा और भविष्य में बहुत सारा पैसा मिलेगा। 

साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंचने के लिए जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ आमने-सामने बात करेंगे। हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि वह दोनों पक्षों से क्या रियायतें देने के लिए कहेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें