फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: ट्रंप बोले- रूस-यूक्रेन युद्ध बाइडन का है, 2020 के चुनाव में धांधली न होती तो संघर्ष नहीं होता

Mon, 14 Apr 2025 10:29 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा है, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध मेरा नहीं, बाइडन का है। मेरे कार्यकाल में इस युद्ध को रोकने में कोई परेशानी नहीं हुई थी और हर कोई आपके राष्ट्रपति का सम्मान करता है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध का ठीकरा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर फोड़ा है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध बाइडन का युद्ध है। उन्होंने दावा किया कि यदि 2020 के चुनाव में "धांधली" नहीं हुई होती तो युद्ध नहीं होता। यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को लेकर पुरानी अमेरिकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन


'अगर 2020 के चुनाव में धांधली ना होती तो युद्ध ना होता'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने लिखा, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बाइडन का युद्ध है, मेरा नहीं। मैं अभी-अभी यहां आया हूं और अपने चार साल के कार्यकाल में मुझे इसे होने से रोकने में कोई समस्या नहीं हुई। राष्ट्रपति पुतिन और बाकी सभी लोग आपके राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं! मेरा इस युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन मैं मौत और विनाश को रोकने के लिए लगन से काम कर रहा हूं। अगर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली नहीं हुई होती, जो कि कई मायनों में हुई थी, तो यह भयानक युद्ध कभी नहीं हुआ होता।

ये भी पढ़ें: UP: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, 500 मरीजों में मची चीख पुकार; बचाव कार्य जारी
विज्ञापन


युद्ध रोकने के कई तरीके थे- ट्रंप
उन्होंने स्थिति से निपटने के तरीके के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की भी आलोचना की। राष्ट्रपति जेलेंस्की और कपटी जो बाइडन ने इस युद्ध के शुरू होने में बहुत बुरी भूमिका निभाई है, इसे शुरू होने से रोकने के बहुत सारे तरीके थे। लेकिन वह अतीत की बात है। अब हमें इसे रोकना होगा और वह भी जल्दी से। इससे पहले मार्च में, ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध से निपटने के लिए जो बाइडन की आलोचना की थी, और कहा था कि बाइडन के नेतृत्व में रूस ने पूरे यूक्रेन पर नियंत्रण करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


'बाइडेन के कार्यकाल में रूस यूक्रेन को हड़पना चाहता था'
 ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति बुश के कार्यकाल में रूस को जॉर्जिया मिला। राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल में उन्हें एक अच्छा बड़ा पनडुब्बी बेस मिला, जमीन का एक बड़ा हिस्सा जहां उनकी पनडुब्बियां हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में उन्हें कुछ नहीं मिला और राष्ट्रपति बाइडेन के कार्यकाल में उन्होंने पूरा यूक्रेन हड़पने की कोशिश की। अगर मैं यहां नहीं आता, तो वे पूरे यूक्रेन को हड़प लेते। ट्रपं ने कहा, मैंने रूस को दुख के अलावा कुछ नहीं दिया। हमें समझौता करना होगा क्योंकि बहुत से लोग मारे जा रहे हैं जिन्हें नहीं मारा जाना चाहिए था। लेकिन याद रखें, ट्रंप ने उन्हें कुछ नहीं दिया और अन्य राष्ट्रपतियों ने उन्हें बहुत कुछ दिया। उन्होंने उसे सब कुछ दिया। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें