फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमने ईरान को हरा दिया': डोनाल्ड ट्रंप का दावा; समझौते की उम्मीद के बीच सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला

Mon, 09 Nov 2026 08:26 AM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, वॉशिंगटन, अमेरिका

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर दोबारा सैन्य हमले की संभावना बेहद कम है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बना सकता है। दावा किया कि एक घंटे के भीतर 38 पुल तबाह कर सकते हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर दोबारा सैन्य हमले किए जाने की संभावना बेहद कम है, बशर्ते दोनों देशों के बीच बातचीत में प्रगति हो और कोई मजबूत समझौता हो जाए। हालांकि, उन्होंने ईरान के खिलाफ आगे सैन्य कार्रवाई की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान को पहले ही भारी नुकसान पहुंचा चुका है और फिलहाल आगे हमले करने की जरूरत पड़ने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन


रविवार को सीएनएन को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान एक मजबूत समझौते पर हस्ताक्षर करता है या नहीं। उनका इशारा ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से जुड़ी शर्तों की ओर था।

ईरान को क्या चेतावनी दी?
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे से जुड़े संभावित ठिकानों की पहचान कर ली है। इनमें बिजली संयंत्र और पुल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक घंटे में ईरान के 38 पुलों को तबाह कर सकता है। ट्रंप ने दोहराया, 'सबसे अधिक संभावना यही है कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। वे बहुत बेताबी से समझौता करना चाहते हैं।'
विज्ञापन


ईरान के साथ बातचीत पर क्या बोले ट्रंप?
इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत कर रहा है और यह संपर्क पहले से जारी है। उन्होंने कहा, 'हम ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं। हम पहले से ऐसा करते रहे हैं।' ट्रंप ने सैन्य स्थिति को अमेरिका के पक्ष में बताते हुए दावा किया कि ईरान को हराया जा चुका है और होर्मुज जलडमरूमध्य भी खुल रहा है। उन्होंने कहा, 'हमने ईरान को हरा दिया है। हम ईरान के मामले में बहुत अच्छा कर रहे हैं।'

कनाडा की कंपनियों पर क्यों लगा प्रतिबंध?
ट्रंप के ये बयान ऐसे समय आए हैं, जब अमेरिकी प्रशासन ने ईरान से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर कार्रवाई तेज कर दी है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने कनाडा स्थित आठ वित्तीय सेवा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इन कंपनियों पर ईरान को क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क के जरिए धन हस्तांतरित करने में मदद करने का आरोप है। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत की गई है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अनुसार, इन कंपनियों ने ईरानी रियाल और अन्य मुद्राओं को डिजिटल संपत्तियों में बदलकर ईरान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय लेनदेन को सुविधाजनक बनाया।

मंत्रालय ने आरोप लगाया कि इनमें से कई कंपनियों का प्रतिबंधित ईरानी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों या इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े क्रिप्टोकरेंसी पतों के साथ लेनदेन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें