फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: 'लोगों की हत्या नहीं, उनको आजाद देखना चाहता हूं’, ईरान में जारी प्रदर्शन के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Wed, 14 Jan 2026 05:21 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ईरान में जारी संकट के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान में लोकतंत्र और आज़ादी देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग लंबे समय से दमन में जी रहे हैं और उनकी हत्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में जारी राजनीतिक अस्थिरता और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि आदर्श स्थिति में अमेरिका ईरान में लोकतंत्र देखना चाहता है। उनका कहना है कि ईरानी लोगों को लंबे समय से दमन और भय में जीना पड़ रहा है और अब उन्हें आज़ादी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वह ईरान में लोकतंत्र देखना चाहते हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका नहीं चाहता कि वहां लोगों की हत्या हो। ट्रंप के मुताबिक, ईरान के आम लोग लंबे समय से नरक जैसी जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को यह देखना चाहिए कि ईरानी नागरिकों को थोड़ी आजादी और सम्मान मिले।

ये भी पढ़ें- 'हमने बगदादी और सुलेमानी को मार गिराया, ईरान पर...', ट्रंप का बड़ा बयान; टैरिफ को लेकर कही ये बात
विज्ञापन


ट्रंप के बयान के अहम बिंदु

  • अमेरिका ईरान में लोगों की हत्या नहीं देखना चाहता।
  • ईरानी जनता के लिए थोड़ी आज़ादी जरूरी है।
  • ईरान कभी निवेश और विकास के लिहाज से अच्छा देश था।
  • मौजूदा हालात में ईरान गंभीर संकट से गुजर रहा है।
  • ईरानी लोगों के प्रति अमेरिका की सहानुभूति है।

ये भी पढ़ें- US: मुस्लिम ब्रदरहुड पर ट्रंप प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन शाखाओं को घोषित किया आतंकवादी संगठन

ईरान बोला- ट्रंप और नेतन्याहू ही हत्यारे
ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि ट्रंप और नेतन्याहू ईरानी जनता के “मुख्य हत्यारे” हैं। लारीजानी ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इस्राइल की नीतियों की वजह से ईरान में हालात बिगड़े हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है। उन्होंने ट्रंप के लोकतंत्र संबंधी बयान को पाखंड करार दिया।

विज्ञापन


ईरान में हालात कितने गंभीर हैं?
ईरान में बीते कई हफ्तों से सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षाबलों की कार्रवाई में करीब 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को काबू में रखने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकारों को लेकर चिंता बढ़ी है। अमेरिका लगातार इन प्रदर्शनों को नैतिक समर्थन देता रहा है।

अन्य वीडियो-


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें