अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई से मुलाकात के बाद कहा कि गूगल अमेरिकी सेना के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। इससे पहले ट्रंप ने गूगल पर चीन और उसकी सेना की मदद करने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने हाल में कहा था कि गूगल अमेरिका की नहीं बल्कि चीन और उसकी सेना की मदद कर रहा है।
पिचाई से व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद ट्रंप ने बुधवार को कहा कि पिचाई के साथ बैठक काफी अच्छी रही। पिचाई ने दृढ़तापूर्वक कहा कि वह चीन की सेना के नहीं बल्कि अमेरिकी सेना के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं।