सार
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप का रिश्ता अब दुश्मनी में बदलता दिख रहा है। वहीं 2026 के चुनावों में मस्क का रुख क्या होगा, इस पर अब सबकी नजर है। इसी बातो मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को बड़ी चेतावनी भी दे दी है। जहां मस्क के डेमोक्रेट्स का समर्थन करने की अटकलों पर ट्रंप ने कहा कि अगर ऐसा किया तो मस्क को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
ट्रंप और मस्क के बीच जुबानी जंग
- फोटो : एआई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के मालिक एलन मस्क के बीच रिश्ते अब पूरी तरह से टूट चुके हैं। फलस्वरूप अब राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को एक बड़ी धमकी भी दे दी है। जहां एक न्यूज चैनल को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ कहा कि अब वे मस्क से कोई बातचीत नहीं करना चाहते और उनका रिश्ता खत्म हो चुका है।
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपनी पहली सरकार में मस्क को बड़ी राहतें दी थीं और उसकी जान बचाई थी, लेकिन अब उन्हें मस्क से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मस्क 2026 के चुनाव में डेमोक्रेट्स का समर्थन करते हैं, तो मस्क को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, हालांकि ट्रंप ने ये नहीं बताया कि गंभीर परिणाम में वो मस्क के लिए क्या-क्या हो सकते है।
ये भी पढ़ें:- Trump vs. Musk: एक-दूसरे को कितना और कहां-कहां नुकसान पहुंचा सकते हैं ट्रंप और मस्क, कौन-किस पर भारी, जानें
क्यों भड़के ट्रंप?
दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब मस्क ने ट्रंप के संसद में लंबित टैक्स और खर्चों से जुड़े एक बिल को घिनौना और घाटा बढ़ाने वाला बताया। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई। मस्क ने ट्रंप को हटाने की मांग तक कर दी। इतना ही नहीं उन पर जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलें छुपाने का आरोप भी लगा दिया। हालांकि शनिवार सुबह तक मस्क ने ट्रंप और एपस्टीन से जुड़े कुछ विवादित पोस्ट डिलीट कर दिए। उनका कहना था कि ट्रंप को हटाकर वेंस को राष्ट्रपति बना देना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- Barack Obama Threatening: युवक पर ओबामा को हत्या की धमकी समेत कई गंभीर आरोप; NPS में हथियार लेकर घुसा सनकी
जेडी वेंस ने की बचाव की कोशिश
विवाद बढ़ते देख उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि मस्क को थोड़ा शांत होने की ज़रूरत है और उन्होंने यह भी जोड़ा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस मुद्दे पर बहुत संयमित रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मस्क थोड़ा ठंडा हो जाए, तो सब ठीक हो सकता है। साथ ही वेंस ने मस्क की आलोचना को भावनात्मक प्रतिक्रिया बताया और उम्मीद जताई कि मस्क दोबारा ट्रंप के समर्थन में आ सकते हैं।