फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Election: ट्रंप का हैरिस पर निजी हमला, कहा- अमेरिका को राष्ट्रपति के रूप में बेकार इन्सान की आवश्यकता नहीं

Sun, 01 Sep 2024 06:08 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी

सार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर निजी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को राष्ट्रपति के रूप में हैरिस की तरह के बेकार इंसान की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर एक बार फिर नया व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्हें बेकार बताया है। ट्रंप ने वार्षिक सभा में कहा, मुझे लगता है यदि हैरिस सिर्फ सीएनएन को इंटरव्यू देतीं तो बेहतर होता, क्योंकि अब हर कोई देख रहा है कि वह बेकार हैं और अमेरिका को राष्ट्रपति के रूप में किसी बेकार के इन्सान की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


वह हैरिस द्वारा सीएनएन को दिए साक्षात्कार पर टिप्पणी कर रहे थे। ट्रंप लगातार हैरिस पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। उन्होंने इस माह की शुरुआत में कहा भी था कि वह अपनी प्रतिद्वंद्वी पर निजी हमले करने के हकदार हैं क्योंकि उनके मन में डेमोक्रेट उम्मीदवार के लिए बहुत सम्मान नहीं है। हैरिस ने अपने इंटरव्यू में ट्रंप द्वारा उनकी जाति पर सवाल उठाने वाली टिप्पणियों पर यही कहा, वही पुरानी, थकी हुई किताब। कृपया अगला सवाल करें... उनका इशारा कुछ और पूछने की तरफ था।

  उधर, ट्रंप ने कहा, यदि वह सत्ता में आए तो महंगाई काबू करेंगे और देश से भ्रष्टाचार को भी मिटाएंगे और अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करेंगे। पेंसिल्वेनिया में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने ये बातें कही। 
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर दोनों अलग
अमेरिका में जलवायु परिवर्तन एक अहम मुद्दा है। हैरिस ने जहां डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में इस मुद्दे का संक्षिप्त जिक्र किया वहीं ट्रंप ने कहा कि वह इन मुद्दों पर फंड को बर्बाद नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा, हम इन फंडों का इस्तेमाल बुनियादी ढांचे के लिए करेंगे और अनावश्यक खर्च रोकेंगे। हम ग्रीन न्यू डील को खत्म करेंगे और उस पैसे से सड़कें, पुल बनाएंगे, कर्ज चुकाएंगे। जबकि हैरिस ने चुनाव में दांव पर लगी मौलिक स्वतंत्रता को रेखांकित किया, जिसमें स्वच्छ हवा में सांस लेने, साफ पानी पीने व जलवायु को प्रमुखता बताया।

अमेरिका को फिर किफायती बनाने का वादा 
पेसिल्वेनिया रैली में ट्रंप ने कहा कि हम मुद्रास्फीति को हराएंगे और अमेरिका को फिर से किफायती बनाएंगे। हम मिलकर अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने, अंतहीन विदेशी युद्धों को समाप्त करने और अमेरिका के कामकाजी लोगों की रक्षा करने के लिए लड़ रहे हैं। हम सरकारी भ्रष्टाचार को हराने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बहाल करने और अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाने के लिए काम करेंगे।

हैरिस को ट्रंप ने बताया एक डिफेक्टिव पर्सन
राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को 'डिफेक्टिव पर्सन' कहा।  उन्होंने वाशिंगटन डीसी में कंजर्वेटिव नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन मॉम्स फॉर लिबर्टी के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि ट्रांसजेंडर ऑपरेशन भयानक और पागलपन भरे थे और हैरिस की भूमिका एक डिफेक्टिव पर्सन की रही। ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, क्या आपने उन्हें कल रात टीवी पर देखा। क्या वह हमारे देश की राष्ट्रपति बनने वाली हैं। मुझे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें