फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US vs Iran: ट्रंप ने तुलसी गबार्ड के बयान को किया खारिज, कहा- ईरान के बारे में मेरे खुफिया विभाग की राय गलत थी

Sat, 21 Jun 2025 07:56 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पिछले दिनों अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने कहा था कि अमेरिकी जासूसी एजेंसियों का मानना है कि ईरान परमाणु हथियारों पर काम नहीं कर रहा है। ट्रंप ने गबार्ड के इस बयान को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के बयान को खारिज किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के परमाणु हथियार न बनाने के बारे में उनकी राय गलत थी। उन्होंने कहा कि युद्धविराम के लिए ईरान पर इस्राइल के हमलों को रोकना बहुत कठिन होगा। तुलसी गबार्ड ने कहा था कि अमेरिकी जासूसी एजेंसियों का मानना है कि ईरान परमाणु हथियारों पर काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाब दिया कि मेरा खुफिया समुदाय गलत है। खुफिया समुदाय में किसने ऐसा कहा? जब ट्रंप को बताया गया कि गबार्ड ने ऐसा कहा था तो वे बोले कि वह गलत हैं।

ये भी पढ़ें:  'मुस्लिम देशों की संप्रभुता के लिए खतरा हैं अमेरिकी सैन्य अड्डे', ईरान ने की इन्हें हटाने की अपील
विज्ञापन


ट्रंप ने इस बात पर संदेह जताया कि बातचीत से इस्राइल और ईरान के बीच लड़ाई रुक सकती है। भले ही वे युद्ध विराम का समर्थन करते हों, लेकिन ईरान पर इस्राइल के हमलों को रोकना बहुत मुश्किल हो सकता है। ईरान के इस्राइली हमलों को रोकने में अमेरिका के हस्तक्षेप करने की अपील के बारे में ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि अभी यह अनुरोध करना बहुत कठिन है।

ट्रंप ने कहा कि अगर कोई जीत रहा है, तो ऐसा करना किसी के हारने की तुलना में थोड़ा कठिन है। लेकिन हम तैयार, इच्छुक और सक्षम हैं और हम ईरान से बात कर रहे हैं और हम देखेंगे कि क्या होता है? ट्रंप ने कहा कि युद्ध के मामले में इस्राइल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मुझे लगता है आप कहेंगे कि ईरान कम अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। किसी को रोकना थोड़ा मुश्किल है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में ट्रंप कहा कि ऐसा लगता है कि जो सामग्री उन्होंने पहले ही एकत्र कर ली है, उसके बारे में मैं सही हूं। यह बहुत बड़ी मात्रा में  है। ट्रंप ने बिजली उत्पादन जैसे नागरिक उद्देश्यों के लिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर शंका भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आप दुनिया में सबसे बड़े तेल के ढेरों में से एक पर बैठे हैं। यह समझना थोड़ा मुश्किल है कि आपको परमाणु कार्यक्रम की जरूरत क्यों है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  ट्रंप प्रशासन को झटका, अमेरिकी कोर्ट ने हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के दाखिले पर रोक की योजना पर लगाई रोक

मैं राष्ट्रपति ट्रंप से सहमत: गबार्ड
राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद गबार्ड ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि उनके बयान को गलत रूप से पेश किया गया। अमेरिका के पास खुफिया जानकारी है कि ईरान इस स्थिति में है कि अगर वे असेंबली को अंतिम रूप देने का फैसला करते हैं तो वे कुछ हफ्तों या महीनों के भीतर परमाणु हथियार बना सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा नहीं हो सकता है और मैं इससे सहमत हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें