फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को मिला डोनाल्ड ट्रंप का निजी खत

Sun, 23 Jun 2019 11:33 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : File Photo
विज्ञापन

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निजी खत मिला है। ये बात उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने कही है। एजेंसी का कहना है कि किम जोंग ने खत पढ़ने के बाद संतुष्टि के साथ कहा है कि खत काफी अच्छा है।

विज्ञापन


एजेंसी के अनुसार किम जोंग ने राष्ट्रपति ट्रंप के असाधारण साहस की सराहना की है। साथ ही खत की सामग्री पर भी गंभीरता से विचार करने की बात कही है। हालांकि इस मामले में व्हाइट हाउस ने कुछ भी नहीं कहा है।

शनिवार को जारी बयान के अनुसार दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का कार्यालय अमेरिका और उत्तर कोरिया के नेताओं के बीच खतों के आदान-प्रदान का मूल्यांकन अमेरिका-उत्तर कोरिया वार्ता को जारी रखने के दृष्टिकोण से करता है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जब किम को ट्रंप का खत मिला है। इसी महीने की शुरुआत में ट्रंप ने पत्रकारों से किम से मिले खत के बारे में कहा था।
विज्ञापन


ट्रंप ने इस खत को खूबसूरत खत बताया था। फरवरी को वियतनाम के हनोई में दोनों नेताओं के बीच हुई दूसरी वार्ता के बाद ये पहला खत था। हनोई सम्मेलन में दोनों नेताओं के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया था। 

ट्रंप ने कहा था, "मैं इस खत की सराहना करता हूं।" हालांकि उन्होंने खत में क्या लिखा है इस बारे में कुछ नहीं कहा था। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा था कि खत में ज्यादा कुछ नहीं था और ना ही उसमें दोनों देशों के बीच रुकी हुई निरस्त्रीकरण वार्ता को आगे ले जाने के लिए कोई विवरण था।

एक प्रशासनिक अधिकारी ने इस खत को "जन्मदिन का तोहफा" बताया था। जब ट्रंप को खत मिला, उसी हफ्ते उनका जन्मदिन था। अधिकारी ने बताया था कि किम ने राष्ट्रपति की अच्छी सेहत की कामना की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें