फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Putin Talks: ट्रंप-पुतिन के बीच दूसरी बार सकारात्मक बातचीत, जेलेंस्की ने बैठक में पेश किया शांति रोडमैप

Mon, 29 Dec 2025 11:44 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की, जबकि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सुरक्षा गारंटी और चरणबद्ध वार्ता का रोडमैप पेश किया।

विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं। व्हाइट हाउस ने सोमवार को पुष्टि की कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसे सकारात्मक बताया गया है। इससे पहले रविवार को भी दोनों नेताओं के बीच वार्ता हुई थी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संक्षिप्त बयान में बातचीत की पुष्टि की, हालांकि बातचीत के विस्तृत बिंदुओं का खुलासा नहीं किया गया। लेकिन इस कॉल को यूक्रेन संकट में संभावित नए कूटनीतिक मोड़ के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


जेलेंस्की का चरणबद्ध शांति रोडमैप
इसी बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन, अमेरिका और यूरोपीय साझेदारों के साथ मिलकर तैयार किए जा रहे एक चरणबद्ध कूटनीतिक रोडमैप की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बातचीत की शुरुआत तकनीकी स्तर से होगी और धीरे-धीरे इसे राजनीतिक नेतृत्व के स्तर तक ले जाया जाएगा। जेलेंस्की के अनुसार निकट भविष्य में यूक्रेन, अमेरिका और यूरोप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की एक अहम बैठक यूक्रेन में प्रस्तावित है। इसके बाद प्रमुख दस्तावेज तैयार कर यूरोपीय नेताओं के साथ व्यापक बैठक की जाएगी, जिसमें तथाकथित 'कोएलिशन ऑफ द विलिंग' के सदस्य भी शामिल होंगे।

सुरक्षा गारंटी पर अमेरिका की सहमति
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह भी खुलासा किया कि ट्रंप के साथ बातचीत में यूक्रेन को लेकर अमेरिकी सुरक्षा गारंटी पर ठोस सहमति बनी है। उनके मुताबिक, अमेरिका ने 15 वर्षों तक प्रभावी रहने वाली मजबूत सुरक्षा गारंटी देने पर सहमति जताई है, जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन चाहता है कि ये गारंटी कई दशकों तक लागू रहें, क्योंकि संघर्ष का इतिहास एक दशक से अधिक पुराना है। उन्होंने इसे अमेरिका के लिए “ऐतिहासिक निर्णय” करार दिया। अहम बात यह है कि ट्रंप ने इन सुरक्षा गारंटी को अमेरिकी कांग्रेस के सामने मंजूरी के लिए रखने पर भी सहमति दी है, जिससे इसे कानूनी और भरोसेमंद आधार मिल सकता है।
विज्ञापन


युद्ध के बाद आर्थिक पुनर्निर्माण पर भी चर्चा
सुरक्षा के साथ-साथ युद्ध के बाद यूक्रेन की आर्थिक बहाली भी बातचीत का अहम हिस्सा रही। जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिका के साथ व्यापारिक सहयोग बढ़ाने, यूक्रेन में अमेरिकी निवेश को प्रोत्साहित करने और द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में भी चर्चा हुई है। उन्होंने संकेत दिया कि व्यापक 20-सूत्रीय योजना पर बातचीत निर्णायक चरण में पहुंच रही है, जो युद्ध के बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण और स्थिरता की नींव रख सकती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें