फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा एलान: रूस से अमेरिका पहुंचेगा 3 लाख टन डीजल, क्या है वजह?

Sat, 10 Oct 2026 01:31 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

 रूस के साथ तेल खरीद को लेकर भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तलवार लटकाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब खुद रूस से तेल खरीदने की घोषणा की है। ट्रंप ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर खुद इसकी जानकारी दी। पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एलान किया कि रूस तुरंत अमेरिका को डीजल की आपूर्ति करेगा। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद यह घोषणा की। यह एलान ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिका में एक कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले भारत और चीन जैसे प्रमुख देशों पर भारी शुल्क (टैरिफ) लगाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, मैंने अभी-अभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत सफल बातचीत पूरी की है। इसके तहत रूस तुरंत अमेरिका और वैश्विक बाजार में 3 लाख टन से ज्यादा डीजल की आपूर्ति करेगा। नवंबर के महीने में 5 लाख टन और इसके बाद 10 लाख टन और सप्लाई करेगा। ट्रंप ने कहा, इसके अलावा, अपनी डीजल रिफाइनरीज की स्थिति के आधार पर रूस कुछ ही समय में 30 लाख टन डीजल और आपूर्ति करेगा। ट्रंप की बात पर भरोसा किया जाए तो अगले कुछ महीने में रूस वैश्विक बाजार में 48 लाख टन डीजल बेचेगा। 

डीजल की कीमतों में आएगी कमी
ट्रंप ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारे पूरे नियंत्रण व रूसी एनर्जी पर इस घोषणा से अमेरिकियों व पूरी दुनिया के लिए डीजल की कीमतें तेजी से रिकॉर्ड स्तर पर कम होंगी। पुतिन के दूत किरिल दिमित्रिएव ने एक्स पर पोस्ट में डील की पुष्टि की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूनेस्को की रिपोर्ट: भारत के गांवों में 100 लड़कों पर 59 लड़कियां ही 12वीं पास, क्या है सबसे बड़ी वजह?
विज्ञापन


रूसी डीजल की बिक्री से प्रतिबंध भी हटाए
अमेरिकी वित्त विभाग ने बड़े फैसले के तहत अप्रैल, 2027 तक रूसी डीजल की बिक्री पर लगे प्रतिबंधों को भी हटा लिया है। इससे भारत समेत दुनिया के कई देशों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें