फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा में कांपी धरती: यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.6, फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

Fri, 09 Oct 2026 11:57 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

पनामा में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से इमारतें हिल गईं और लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। कई इलाकों में नुकसान हुआ, एक गिरजाघर ढह गया और सुनामी की चेतावनी जारी की गई। हालांकि, तत्काल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आखिर भूकंप से किन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनामा में शुक्रवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इससे राजधानी में इमारतें हिलने लगीं। लोगों को इमारतों से बाहर निकाला गया। भूकंप के झटके पड़ोसी देश कोलंबिया तक महसूस किए गए।
विज्ञापन


अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मध्य प्रांत हेरेरा के दूरदराज के इलाके पितालोसा अरिबा से करीब 10 किलोमीटर (6 मील) दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया। यूएसजीएस ने शुरुआत में इसकी तीव्रता 8 बताई थी। बाद में इसे घटाकर 7.6 किया गया। फिर इसका अनुमान 7.7 कर दिया गया।

शुक्रवार को राजधानी पनामा सिटी में लोग काफी घबराए हुए थे। वे भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी मिलने का इंतजार करते हुए इमारतों के बाहर जमा हो गए। इसके बाद भूकंप के बाद के झटके भी महसूस किए गए। यूएसजीएस ने 5.8 और 5.5 तीव्रता के दो झटके दर्ज किए।
विज्ञापन


भूकंप के केंद्र वाले हेरेरा प्रांत के रहने वाले 60 वर्षीय रोसेंदो डोमिंगेज ने फोन पर एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया, हमने भूकंप के झटके बहुत तेज महसूस किए। रसोई में रखी चीजें गिर गईं। हम ठीक हैं। लेकिन बहुत डरे हुए हैं। सभी लोग डरे हुए बाहर खड़े हैं।

किन देशों के तटों पर सुनामी की चेतावनी जारी हुई?
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शुक्रवार को सुनामी की चेतावनी जारी की। यह चेतावनी पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, निकारागुआ और ग्वाटेमाला के तटों के लिए थी।

पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने शुक्रवार को लोगों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जो हुआ है, उसका इस्तेमाल डर या अव्यवस्था फैलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। 

किन इलाकों में नुकसान की खबर मिली?
राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा सेवा के अधिकारी उमर स्मिथ ने टेलीमेट्रो रिपोर्टा समाचार चैनल को बताया कि नुकसान मुख्य रूप से मध्य प्रांतों वेरागुआस, हेरेरा और लॉस सैंटोस में हुआ है। उन्होंने कहा कि राजधानी में नुकसान की कोई खबर नहीं है। पनामा सिटी में सैकड़ों ऊंची इमारतें हैं।

ये भी पढ़ें: रूस ने की आईसीसी प्रमुख के प्रत्यर्पण की मांग: जापान ने किया विरोध; क्या है पूरा विवाद?

स्थानीय समाचार चैनलों पर दिखाए गए वीडियो में मध्य प्रांत कोक्ले के पेनोनोमे शहर में एक कैथोलिक गिरजाघर ढहता नजर आया। एक होटल की बाहरी दीवार का हिस्सा भी टूटकर एक कार पर गिर गया। तत्काल किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली।
विज्ञापन


पनामा में बार-बार भूकंप आने का खतरा क्यों रहता है?
पनामा 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है। यह प्रशांत महासागर के चारों ओर फैला करीब 40 हजार किलोमीटर (25,000 मील) लंबा क्षेत्र है। यहां ज्वालामुखी और धरती की सतह में दरारों वाले क्षेत्र मौजूद हैं। दुनिया के ज्यादातर भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं।

पनामा की नागरिक सुरक्षा सेवा ने बताया कि भूकंप के केंद्र के पास के इलाकों में संभावित नुकसान का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें