फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump Called Putin: ट्रंप ने पुतिन को फोन कर की यूक्रेन जंग खत्म करने पर चर्चा? रूस का ऐसी बातचीत से साफ इनकार

Mon, 11 Nov 2024 03:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप और पुतिन की बातचीत ऐसे वक्त हुई है, जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की थी। इस बातचीत के दौरान एलन मस्क भी ट्रंप के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
यूक्रेन-रूस जंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर यूक्रेन जंग पर बात करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, रूस की ओर से ऐसी किसी भी बातचीत से इनकार किया गया है।

विज्ञापन


इसस पहले दावा किया गया कि ट्रंप और पुतिन के बीच बीच यूक्रेन में जंग समाप्त करने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ-साथ ट्रंप और पुतिन ने कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह दावा किया गया है। हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने दुनिया के 70 से अधिक नेताओं से बात की है। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल हैं।

रूस ने किया खंडन
इस बीच क्रेमलिन ने सोमवार को ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत की खबरों को खारिज कर दिया। उसकी ओर से ऐसे दावों को पूरी तरह से काल्पनिक बताया गया। बयान में कहा गया कि पुतिन-ट्रंप कॉल की रिपोर्ट झूठी और बेबूनियाद है। ऐसी कोई कॉल नहीं हुई थी। पुतिन की फिलहाल ट्रंप से बात करने की कोई विशेष योजना भी नहीं है।
विज्ञापन


पुतिन से बातचीत इसलिए अहम
इससे पहले दावा किया गया कि ट्रंप और पुतिन की बातचीत ऐसे वक्त हुई है, जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की थी। इस बातचीत के दौरान एलन मस्क भी ट्रंप के साथ मौजूद थे। अमेरिका के एक्सियोस पोर्टल की न्यूज रिपोर्ट की मानें तो यूक्रेन के मुद्दे पर दो बड़ी घटनाएं हुईं, पहली यह कि एलन मस्क ने जेलेंस्की से बातचीत की है और दूसरी यह कि इस बातचीत के बाद जेलेंस्की संघर्ष को लेकर कुछ बातों पर समझाने के बाद राजी हुए। इसी रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप, मस्क और जेलेंस्की के बीच फोन पर करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। जेलेंस्की की तरफ से बधाई मिलने के बाद ट्रंप ने उन्हें कहा कि वह यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेंगे।

देश-विदेश के मुद्दों को निपटाने की तैयारी में जुटे
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने में अभी करीब दो महीने का समय है। हालांकि, वे इससे पहले ही देश-विदेश के मुद्दों को निपटाने की तैयारी में जुट गए हैं। इस कड़ी में उनकी पहली प्राथमिकता है- रूस और यूक्रेन के बीच जंग को खत्म करवाना। ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वह राष्ट्रपति बनने के बाद युद्ध शुरू नहीं कराएंगे, बल्कि इन्हें खत्म करवाएंगे।

यूरोपीय क्षेत्र में शांति को लेकर चर्चा
वाशिंगटन पोस्ट ने एक रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि ट्रंप और पुतिन ने यूरोपीय क्षेत्र में शांति को लेकर चर्चा की। इस दौरान ट्रंप ने यूक्रेन के युद्ध के जल्द समाधान पर चर्चा करने के लिए बातचीत में रुचि व्यक्त की। मामले में एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ट्रंप संभवतः रूसी हमलों की वजह से यूक्रेन में नए संकट के साथ अपना कार्यकाल नहीं शुरू करना चाहते हैं।

यूक्रेन में युद्ध को आगे न बढ़ाने की सलाह दी
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने रिसॉर्ट से पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन में युद्ध को आगे न बढ़ाने की सलाह दी और उन्हें यूरोप में वाशिंगटन की बड़ी सैन्य उपस्थिति भी याद दिलाई।

यूक्रेन को ट्रंसूचित किया गया
ट्रंप 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं। यूक्रेन को ट्रंप-पुतिन की फोन पर हुई बातचीत के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें