फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- अमेरिका में कोरोना वायरस से जा सकती है एक लाख लोगों की जान

Mon, 04 May 2020 10:41 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी से देश में कम से कम एक लाख लोगों की जान जा सकती है। ट्रंप ने एक बार फिर से आरोप लगाया कि चीन इस कोरोना महाप्रकोप को छिपाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने वादा किया कि वह कोरोना वायरस के चीनी स्रोत को लेकर एक ठोस रिपोर्ट पेश करेंगे।

विज्ञापन


ट्रंप ने अमेरिका में मरने वालों की अपनी संख्या को संशोधित करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि इस साल के आखिर तक कोरोना वायरस की वैक्सीन आ जाएगी। इससे पहले ट्रंप ने अप्रैल में अनुमान लगाया था कि 60 हजार अमेरिकी लोगों की कोरोना वायरस से जान जा सकती है। अब ट्रंप ने रविवार को एक इंटरव्यू में दिए अपने बयान में कहा कि हम 75, 80 हजार से लेकर एक लाख लोगों की जान गंवा सकते हैं। यह बहुत भयानक है।

वाइट हाउस में एक महीने तक बंद रहने के करीब एक माह बाद ट्रंप मेरीलैंड में राष्ट्रपति शिविर कैंप डेविड लौटे और उन्होंने लिंकन मेमोरियल के अंदर फॉक्स न्यूज चैनल की ओर से रविवार रात आयोजित टाउनहॉल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


हमने लाखों लोग की जान बचाई
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू किए जाने पर जोर दिया। उनके सलाहकारों का मानना है कि इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनके फिर से निर्वाचित होने की संभावना के लिए यह जरूरी है।

ट्रंप ने कहा कि हमें इसे सुरक्षित रूप से लेकिन जल्द से जल्द खोलना होगा। राष्ट्रपति ने मुद्दे से जुड़े दोनों तरफ की आशंका को स्वीकार किया जहां कुछ अमेरिकी बीमार होने को लेकर चिंतित हैं जबकि अन्य को नौकरी जाने का भय है। भले ही वैश्विक महामारी से निपटने का प्रशासन का तरीका, खासकर बड़े पैमाने पर जांच करने की उसकी क्षमता की तीखी आलोचना हो रही हो, लेकिन राष्ट्रपति ने सरकार की प्रतिक्रिया का बचाव किया और कहा कि देश फिर से खुलने के लिए तैयार है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं आपको एक बात बताता हूं। हमने सही चीज की है और मैं सच में मानता हूं कि हमने लाखों जान बचाई है।अमेरिका में मृतकों की संख्या 68 हजार को पार कर गई है और 11 लाख 88 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें