फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी संसद में संबोधन के दौरान ट्रंप ने क्यों की पाकिस्तान तारीफ? अमेरिकी सेना पर हमले से जुड़ा है मामला

Wed, 05 Mar 2025 11:52 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में संबोधन के दौरान पाकिस्तान का धन्यवाद जताया। ट्रंप ने कहा कि 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार आतंकी की गिरफ्तारी में पाकिस्तान ने अमेरिका की मदद की।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप । - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में संबोधन के दौरान पाकिस्तान का धन्यवाद जताया। ट्रंप ने कहा कि 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार आतंकी की गिरफ्तारी में पाकिस्तान ने अमेरिका की मदद की। इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी सेना की वापसी को लेकर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर हमला बोला।

विज्ञापन


संयुक्त सत्र में संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एक बार फिर से कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। बाइडन प्रशासन के तहत अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी विनाशकारी और अक्षम थी। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे शर्मनाक क्षण था। साढ़े तीन साल पहले आईएसआईएस के आतंकियों ने अफगानिस्तान से सेना की वापसी के दौरान बम विस्फोट करके 13 अमेरिकी सेवा सदस्यों और कई लोगों को मार डाला था। 



ट्रंप ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमने उस विस्फोट के जिम्मेदार शीर्ष आतंकी को अभी-अभी पकड़ा है। वह अमेरिकी न्याय का सामना करने के लिए यहां पर आ रहा है। मैं इस आतंकी को पकड़ने में मदद करने के लिए पाकिस्तान सरकार को धन्यवाद देता हूं। यह उन 13 परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है, जिन्होंने हमले में अपनों को खो दिया था। वह वास्तव में बेहद भयानक दिन था। 
विज्ञापन


अमेरिकी जहाज निर्माण उद्योग को देंगे नया जीवन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वाणिज्यिक, सैन्य और अमेरिकी शिपिंग उद्योग को दोबारा जीवित करेगा। इससे हम अपने रक्षा औद्योगिक आधार को बढ़ावा देंगे। हम व्हाइट हाउस में जहाज निर्माण का नया कार्यालय बनाएंगे। इस उद्योग को अमेरिका में लाने के लिए हम विशेष प्रोत्साहन देंगे। 

'पिछले प्रशासन से एक आर्थिक तबाही और मुद्रास्फीति का बुरा सपना विरासत में मिला'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हमें पिछले प्रशासन से एक आर्थिक तबाही और मुद्रास्फीति का बुरा सपना विरासत में मिला है। उनकी नीतियों ने ऊर्जा की कीमतों को बढ़ा दिया। लाखों अमेरिकी लोगों की पहुंच से जीवन की आवश्यकताएं दूर कर दिया। हमने 48 वर्षों में सबसे खराब मुद्रास्फीति का सामना किया। किराने का सामान महंगा किया। बाइडन ने अंडों की कीमतें बेकाबू होने दीं। राष्ट्रपति के रूप में मैं इस क्षति को दूर करने और अमेरिका को फिर से किफायती बनाने के लिए हर दिन लड़ रहा हूं।' ट्रंप ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बचाना है। इसके अलावा हमें कामकाजी परिवार को तत्काल बड़ी राहत देना है।

'मेरी सरकार अब टॉप पर'
ट्रंप ने कहा, 'मैंने अब तक लगभग 100 एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स पर साइन किए हैं और छह हफ्ते पहले पद संभालने के बाद 400 से ज्यादा कार्यकारी कदम उठाए हैं। हमारी 43 दिन की सरकार इतिहास की सबसे सफल सरकार है। लोगों ने मुझे इस काम के लिए चुना और मैं यह कर रहा हूं। अब जॉर्ज वाशिंगटन का कार्यकाल दूससे नंबर पर आ गया है। मेरी सरकार अब टॉप पर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें