फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसियान देशों के सामने ट्रंप का बड़ा प्रस्ताव: व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर; क्या चीन को मिलेगी चुनौती?

Tue, 17 Nov 2026 08:28 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, मनीला (फिलीपींस)

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आसियान के सदस्य देशों के सामने तकनीक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग का बड़ा प्रस्ताव रखा। 22 नए रक्षा कारखाने बनाने और सुपरइंटेलिजेंस में अमेरिकी दबदबे का दावा भी किया। अमेरिका की इस नई तैयारी के पीछे क्या है मकसद? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/व्हाइट हाउस/एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के सामने कई बड़े प्रस्ताव रखे। उन्होंने दावा किया कि आर्टिफिशियल 'सुपरइंटेलिजेंस', ऊर्जा निर्यात और रक्षा उत्पादन में उनका देश नेतृत्व कर रहा है। यह घोषणा मनीला में हुए अमेरिका-आसियान विशेष शिखर सम्मेलन और रात्रिभोज के दौरान की गई।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ 100 फीसदी खड़ा है। 49वें आसियान शिखर सम्मेलन के समापन समारोह के बाद उन्होंने सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों को संबोधित किया। ट्रंप ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को दुनिया के सबसे सक्रिय और उत्पादक क्षेत्रों में से एक बताया।

उन्होंने क्षेत्रीय सहयोगियों से कई क्षेत्रों में मिलकर काम करने की अपील की। इनमें जरूरी खनिज, रेअर अर्थ और मैग्नेट शामिल हैं। उन्होंने बड़े व्यापारिक और ऊर्जा समझौतों पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व एशिया से अमेरिका के संबंधों पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने कहा, अमेरिका असल मायने में प्रशांत महासागर का देश है। दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ हमारे व्यापार, कारोबार और कूटनीतिक संबंध सैकड़ों साल पुराने हैं।

उन्होंने कहा, मैं आज यहां इसलिए आया हूं, क्योंकि अमेरिका अपने दोस्तों और सहयोगियों की सफलता, संप्रभुता और खुशहाली के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आप में से कई लोग अभी इस मेज पर मौजूद हैं। इस क्षेत्र के हमारे दूसरे सहयोगी भी हमारे लिए अहम हैं। हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे। 

ट्रंप ने आसियान देशों में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि रात्रिभोज से कुछ देर पहले ही उन्होंने थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल के साथ एक नए व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले मलयेशिया, कंबोडिया, इंडोनेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ भी व्यापार समझौते हुए हैं।

ट्रंप ने दावा किया कि उनके राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका में 22.2 ट्रिलियन डॉलर का निवेश हो रहा है। उन्होंने अलास्का में एक नई तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) पाइपलाइन को मंजूरी मिलने का भी जिक्र किया। इस परियोजना में दक्षिण कोरिया निवेश कर रहा है। इसका मकसद प्रशांत महासागर के आसपास के देशों को सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना है।

सुपरइंटेलिजेंस और रेअर अर्थ को लेकर क्या योजना है?
ट्रंप ने दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से रेअर अर्थ और मैग्नेट के उत्पादन को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने अगली पीढ़ी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक में अमेरिका के दबदबे का भी जिक्र किया।

ट्रंप ने कहा, अमेरिका सुपरइंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। हमारे पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरइंटेलिजेंस सिस्टम है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक का आर्थिक असर औद्योगिक क्रांति से भी बड़ा होगा। चिकित्सा के क्षेत्र में भी इससे बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं।

ट्रंप ने आगे कहा, हम आज यहां मौजूद हर उस देश के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं, जो तकनीक का भविष्य बनाना चाहता है। इससे मिलने वाली अपार आर्थिक वृद्धि के रास्ते खोलना चाहता है। 

कंबोडिया-थाईलैंड शांति समझौते का क्यों किया जिक्र?
क्षेत्रीय सुरक्षा की बात करते हुए ट्रंप ने 'कुआलालंपुर शांति समझौते' का जिक्र किया। उन्होंने पिछले साल कंबोडिया और थाईलैंड के बीच इस समझौते में मध्यस्थता की थी। ट्रंप ने दावा किया कि इस समझौते से युद्धविराम हुआ। इससे हजारों लोगों की जान बची। विस्थापित नागरिकों को भी अपने घर लौटने का मौका मिला।

उन्होंने इंडोनेशिया के साथ विशेष सैन्य बलों के संयुक्त प्रशिक्षण का विस्तार करने की बात कही। फिलीपींस के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने का भी जिक्र किया। इसके अलावा, अमेरिकी रक्षा कंपनियां 22 से ज्यादा नए कारखाने बनाने की योजना बना रही हैं। इन कारखानों में पैट्रियट मिसाइल प्रणाली, थाड मिसाइल रक्षा प्रणाली और टॉमहॉक मिसाइलें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें