फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: ट्रंप के करीबी वीजलबर्ग ने 15 मामलों में कबूल की कर चोरी, साचिश रचने का आरोप भी अपने सिर लिया

Fri, 19 Aug 2022 06:52 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूयॉर्क।

सार

मैनहटन जिला अभियोजक के साथ दोष स्वीकारने के सौदे के तौर पर वीजलबर्ग को कंपनी के खिलाफ मुकदमे में गवाही देनी होगी। कंपनी के खिलाफ भी कर चोरी के मामले में अक्तूबर में सुनवाई होनी है। वीजलबर्ग की गवाही से कंपनी गहरी मुसीबत में पड़ सकती है, जिससे आखिर में ट्रंप और उनका परिवार भी लपेटे में आ सकता है।
विज्ञापन
Former US President Donald Trump - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद व करीबी अधिकारियों में से ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एलन वीजलबर्ग ने न्यूयॉर्क के मैनहटन में कर चोरी से जुड़े 15 मामलों में अपना दोष स्वीकार कर लिया। कंपनी के साथ कर चोरी के मामलों की साजिश का दोष भी स्वीकारते हुए उन्होंने इस मामले में ट्रंप व उनके परिवार के खिलाफ मुंह नहीं खोला।

विज्ञापन

मैनहटन जिला अभियोजक के साथ दोष स्वीकारने के सौदे के तौर पर वीजलबर्ग को कंपनी के खिलाफ मुकदमे में गवाही देनी होगी। कंपनी के खिलाफ भी कर चोरी के मामले में अक्तूबर में सुनवाई होनी है। वीजलबर्ग की गवाही से कंपनी गहरी मुसीबत में पड़ सकती है, जिससे आखिर में ट्रंप और उनका परिवार भी लपेटे में आ सकता है।

अभी तक वीजलबर्ग ट्रंप व उनकी कंपनी से जुड़े अकेले शख्स हैं, जो आपराधिक मामले का सामना कर रहे हैं। फिलहाल, दोष स्वीकारने से उन्हें चोरी के अलग-अलग मामलों में अधिकतम 15 वर्ष कारावास और 20 लाख डॉलर जुर्माने की सजा में राहत मिलेगी। अब वे सिर्फ 100 दिन के लिए जेल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें