फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: ट्रंप ने एक बार फिर हार स्वीकार करने से किया इनकार, जीत का किया दावा

Thu, 19 Nov 2020 02:01 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने तीन नवंबर को हुए चुनाव में जीत दर्ज की है। ट्रंप ने इसके साथ ही पूरे अमेरिका में चुनाव में धांधली के आरोपों को भी दोहराया।
विज्ञापन


ट्रंप ने बड़े अक्षरों में ट्वीट किया, मैंने चुनाव में जीत दर्ज की। पूरे देश में चुनाव में धोखाधड़ी हुई। 

इसके साथ ही उन्होंने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ का एक ट्वीट अमेरिका के मानचित्र के साथ टैग किया जिसमें कहा गया है कि उन्हें पिछले चुनाव के मुकाबले 1.01 करोड़ अधिक मत मिले हैं जिनमें हिस्पैनिक बहुल इलाके भी शामिल हैं।
 

बता दें कि गत सप्ताह मुख्य धारा के मीडिया ने जो बाइडल को चुनाव का विजेता घोषित कर दिया था। अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए 538 सदस्यीय इलेक्ट्रोरल कालेज में 270 इलेक्ट्रोरल वोट की जरूरत होती है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडन 270 से अधिक इलेक्टोरल वोट हासिल कर चुके हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के औपचारिक नतीजे अबतक घोषित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें