फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिडेन की पर्यावरण योजना चीन, रूस, भारत जैसे बड़े प्रदूषकों को प्रदूषण की पूरी आजादी दे देगी - ट्रंप

Wed, 09 Sep 2020 12:38 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन की पर्यावरण नीतियां अमेरिका के मध्यम वर्ग को तबाह कर देंगी और चीन, रूस और भारत समेत दुनिया के सबसे बड़े प्रदूषकों को प्रदूषण फैलाने की पूरी आजादी दे देंगी।

विज्ञापन



ट्रंप ने फ्लोरिडा के जुपिटर में प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का रिकॉर्ड विषय पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रशासन प्रतिदिन यह साबित कर रहा है कि अमेरिका ज्यादा वेतन वाली लाखों नौकरियां पैदा करने के साथ ही अपने पर्यावरण में भी सुधार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि जो बिडेन की योजना अमेरिका के मध्यम वर्ग को तबाह कर देगी और चीन, रूस, भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े विदेशी प्रदूषकों को पूरी आजादी दे देगी। उन्हें अपनी जमीन और हमारी जमीन को साफ करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


ट्रंप पर्यावरण के लिए कथित रूप से पर्याप्त कदम नहीं उठाने के लिए चीन, भारत और अन्य देशों को बार-बार जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। अमेरिका ने ऐतिहासिक पेरिस पर्यावरण समझौते से पीछे हटने का 2017 में फैसला करते हुए इस समझौते को अनुचित करार दिया था।

ट्रंप ने कहा कि वाम का एजेंडा पर्यावरण की रक्षा करना नहीं, बल्कि अमेरिका को सजा देना है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रशासन कट्टरपंथी विचारधारा पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय, असल परिणाम देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। हमारे देश की हवा कभी इतनी स्वच्छ नहीं रही, जितनी यह इस समय है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें