फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला की राष्ट्रपति से पहली बार मिलेंगे ट्रंप, न्यूयॉर्क में होगी बैठक

Sat, 19 Sep 2026 07:50 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से पहली बार मुलाकात करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान होने वाली यह अनौपचारिक ‘पुल-असाइड’ बैठक होगी। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप और वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से पहली बार मुलाकात करेंगे। ट्रंप प्रशासन ने देश के पूर्व नेता को पकड़ने और रोड्रिगेज को असल में सत्ता सौंपने के लिए एक ऑपरेशन चलाया था, जिसके बाद यह मुलाकात हो रही है।

विज्ञापन


अमेरिकी राजदूत  वॉल्ट्ज ने क्या बताया? 
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर में दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात एक पुल-असाइड (pull-aside) होगी।( यह कूटनीतिक भाषा में ऐसी मुलाकात को कहते हैं जो औपचारिक द्विपक्षीय बैठक की तुलना में ज्यादा अनौपचारिक होती है। बता दें कि ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र के लिए शहर में होंगे।

ट्रंप इन नेताओं से भी करेंगे मुलाकात
वॉल्ट्ज ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह भी बताया कि ट्रंप, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची से मुलाकात करेंगे। ट्रंप और बर्नहम की यह मुलाकात, जुलाई में बर्नहम के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी पहली मुलाकात होगी।
विज्ञापन


ट्रंप गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल के नेताओं से भी मिलेंगे, जिसमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन शामिल हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ईरान युद्ध का कोई समाधान खोजने के लिए छह महीने से ज्यादा समय से संघर्ष कर रहा है।

जनवरी में वेनेजुएला में क्या हुआ था? 
जनवरी में अमेरिका की एक अचानक हुई सैन्य कार्रवाई में तत्कालीन नेता निकोलस मादुरो को पकड़कर ड्रग तस्करी के आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका लाए जाने के बाद वेनेजुएला में रोड्रिगेज ने कमान संभाली।

ट्रंप और रोड्रिगेज (जो मादुरो की उपराष्ट्रपति थीं) के बीच यह पहली बैठक ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों ने पिछले महीने वेनेजुएला के विशाल तेल भंडार में अमेरिका को हिस्सेदारी देने के समझौते की घोषणा की थी। उन्होंने इस समझौते को आर्थिक सुधार की दिशा में एक कदम बताया, जिससे देश के तेल उद्योग का आधुनिकीकरण होगा।

यह मुलाकात नेतन्याहू के साथ होगी? 
प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि क्या इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क में रहने के दौरान ट्रंप से मुलाकात करना चाहेंगे, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि इसकी संभावना कम है। अधिकारियों ने कहा कि इस्राइल में चुनावी मौसम के दौरान न्यूयॉर्क में नेतन्याहू का समय काफी सीमित होगा। प्रधानमंत्री को ट्रंप के वहां से जाने के बाद ही पहुंचने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें