फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: भारतीय दवा उद्योग को झटका दे सकते हैं ट्रंप; 18 महीनों में 150 से 250 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना

Wed, 06 Aug 2025 04:53 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भारत के दवा उद्योग को झटका देने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका शुरुआत में दवा आयात पर मामूली टैरिफ लगाएगा, जिसे 18 महीनों के भीतर 150 फीसदी और अंततः घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत 250 फीसदी तक बढ़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीएनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, एक साल, ज्यादा से ज्यादा डेढ़ साल में, यह 150 फीसदी और फिर 250 फीसदी हो जाएगा क्योंकि हम चाहते हैं कि दवाइयां हमारे देश में बनें। हालांकि उन्होंने दवाओं पर शुरुआती टैरिफ का कोई उल्लेख नहीं किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह अगले सप्ताह या उसके आसपास सेमीकंडक्टर और चिप्स पर टैरिफ की घोषणा करने की योजना भी बना रहे हैं। हालांकि  उन्होंने इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। 

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ को लेकर बडा बयान दिया है। ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वे चीन सहित रूसी ऊर्जा खरीदने वाले सभी देशों पर 100% टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं? इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने कभी प्रतिशत नहीं कहा, लेकिन हम इसका एक बड़ा हिस्सा लगाएंगे। हम देखेंगे कि अगले कुछ समय में क्या होता है। कल हमारी रूस के साथ बैठक है। हम देखेंगे कि क्या होता है?
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप अगर दवाओं के आयात पर टैरिफ लगाते हैं तो सबसे अधिक असर भारत के फार्मा उद्योग पर पड़ेगा। अमेरिका अभी अपनी वर्तमान जरूरत का करीब 47 फीसदी फार्मा आयात भारत से करता है। ट्रंप ने अभी भारत पर जिस 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की है उससे फार्मा को बाहर रखा गया है क्योंकि दवाएं महंगी होने से उनकी खुद की लोकप्रियता पर असर पड़ना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें