फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Iran Tensions: कल ईरान पर हमले का फैसला ले सकते हैं ट्रंप, खाड़ी देशों के शीर्ष नेताओं से करेंगे बातचीत

Sat, 23 May 2026 10:51 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Donald Trump On Iran: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार तक ईरान के साथ युद्ध या शांति पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि समझौते और हमले की संभावना बराबर है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि या तो वह एक अच्छा समझौता करने में सफल होंगे, या फिर ईरान को पूरी तरह तबाह कर देंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ युद्ध को फिर से शुरू करने या शांति समझौता करने के मुद्दे पर रविवार तक कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। ट्रंप ने शनिवार को जानकारी दी कि वह ईरान के ताजा प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए अपने वार्ताकारों के साथ बैठक कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया आउटलेट 'एक्सियोस' से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि स्थिति फिलहाल 50/50 है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि या तो वह एक अच्छा समझौता करने में सफल होंगे, या फिर ईरान को पूरी तरह तबाह कर देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Iran: ट्रंप की धमकियों पर ईरान की दो टूक, बोला- हमारी मांगें मानने के अलावा US के पास कोई रास्ता नहीं बचा

विटकॉफ-कुश्नर से बैठक करेंगे ट्रंप
इस महत्वपूर्ण फैसले पर चर्चा करने के लिए ट्रंप वॉशिंगटन में विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ बैठक करेंगे। ओहियो में मौजूद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के भी इस बैठक में शामिल होने के लिए वॉशिंगटन लौटने की संभावना है। दूसरी ओर, शांति समझौते की बारीकियों और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर तेहरान में मौजूद हैं।
विज्ञापन


भारत दौरे पर मार्को रुबियो ने दिए संकेत
हालांकि, भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली में इस मामले पर सकारात्मक संकेत दिए हैं। रुबियो ने कहा, 'कुछ प्रगति हुई है। जब मैं आपसे बात कर रहा हूँ, तब भी इस पर काम चल रहा है। संभावना है कि आज देर रात, कल (रविवार) या अगले कुछ दिनों में हमारे पास कहने के लिए कुछ बड़ा हो।' यहां रुबियो ने अमेरिका की तीन प्रमुख शर्तें भी दोहराईं, जिसमें ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं हो सकते, होर्मुज जलडमरूमध्य बिना किसी शुल्क के खुला रहना चाहिए और तेहरान को अपना सारा अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम सौंपना होगा।

सहमति पत्र पर अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए एक 'लेटर ऑफ इंटेंट' (सहमति पत्र) पर बातचीत कर रहे हैं। इसके तहत दोनों पक्ष युद्ध रोकने और अगले 30 दिनों तक और अधिक गहन बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। ट्रंप ने साफ किया है कि वह केवल वही समझौता मानेंगे जिसमें यूरेनियम संवर्धन और ईरान के मौजूदा भंडार का मुद्दा पूरी तरह हल हो। उन्होंने कहा, दो में से एक बात होगी, या तो मैं उन पर अब तक का सबसे जोरदार हमला करूंगा, या हम एक अच्छा समझौता करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: France: फ्रांस ने इस्राइल के मंत्री इतामार बेन-गविर पर लगाया प्रतिबंध; गाजा बंदियों का मजाक उड़ाना पड़ा भारी

सात देशों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे ट्रंप
इस बीच, ट्रंप क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा करने के लिए सात देशों के नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस कॉल करने वाले हैं। फॉक्स न्यूज के अनुसार, इस कॉल में सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मिस्र, जॉर्डन, तुर्की और पाकिस्तान के नेता शामिल होंगे। यह कॉल पूर्वी समयानुसार दोपहर एक बजे होने की उम्मीद है। ट्रंप ने उन अटकलों को भी खारिज किया कि इस्रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू किसी खराब समझौते को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने माना कि प्रशासन में कुछ लोग समझौता चाहते हैं और कुछ युद्ध, लेकिन वह अंतिम फैसला अपनी शर्तों पर लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें