फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप-ममदानी की अनोखी जुगलबंदी: राजनीतिक टकराव किनारे, न्यूयॉर्क को सस्ता और सुरक्षित बनाने पर हुई चर्चा

Sat, 22 Nov 2025 04:04 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Trump-Mamdani Meeting: व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी की पहली मुलाकात में दोनों ने महंगाई, हाउसिंग और शहर की सुलभता पर साझा पहल की बात कही। राजनीतिक टकराव के बावजूद बैठक उम्मीदों से भरी रही।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी - फोटो : x @DonaldJTrump / ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी के बीच ओवल ऑफिस में हुई पहली मुलाकात आश्चर्यजनक रूप से सौम्य रही। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर पहले तीखे राजनीतिक हमले किए थे, लेकिन बैठक में उन्होंने शहर की बढ़ती महंगाई, किराया और रोजमर्रा के खर्चों पर साझा रूप से कदम उठाने की बात पर जोर दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने बैठक के बाद कहा हम न्यूयॉर्क को सुरक्षित और सशक्त बनाने में उनकी मदद करेंगे। हर किसी का सपना पूरा होना चाहिए। वहीं, ममदानी ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति की इस बात की सबसे ज्यादा सराहना है कि बातचीत मतभेदों पर नहीं, बल्कि न्यूयॉर्कवासियों की जरूरतों पर केंद्रित रही।

राजनीतिक टकराव, पर मुद्दों पर साझेदारी
ट्रंप ने पहले ममदानी को “100% कम्युनिस्ट लूनाटिक” और “टोटल नट जॉब” तक कहा था, जबकि ममदानी भी ट्रंप प्रशासन को “सत्तावादी” और स्वयं को “ट्रंप का सबसे बड़ा दुश्मन” बताते रहे हैं। इसके बावजूद, दोनों नेताओं ने हाउसिंग सुलभता और महंगाई जैसे मुद्दों पर सहयोग की बात कही। ट्रंप ने ममदानी को लेकर कहा मुझे लगता है ये कई कंजरवेटिव लोगों को हैरान कर देंगे। ममदानी ने बताया कि उन्होंने यह बैठक इसलिए मांगी ताकि न्यूयॉर्क शहर को अधिक सुलभ बनाने के तरीकों पर चर्चा हो सके।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान तीखी बयानबाजी 
मेयर चुनाव के दौरान ट्रंप लगातार ममदानी पर निशाना साधते रहे। उन्होंने ममदानी को “कम्युनिस्ट” कह दिया, न्यूयॉर्क की फेडरल फंडिंग रोकने की धमकी दी और उनकी नागरिकता तक पर सवाल उठा दिए। ट्रंप ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर ममदानी इमिग्रेशन एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं करेंगे, तो वे उन्हें गिरफ्तार भी करा सकते हैं। इसके बावजूद, ममदानी ने इन बयानों को सिर्फ राजनीतिक हथकंडे बताते हुए शांत और रणनीतिक तरीके से चुनाव अभियान चलाया और अंत में पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो को मात देकर जीत हासिल की।

बैठक में टकराव नहीं, समाधान की झलक
ओवल ऑफिस में यह मुलाकात उन सार्वजनिक झड़पों जैसी बिल्कुल नहीं रही, जिनके लिए ट्रंप हाल के दिनों में सुर्खियां बटोर रहे हैं। बैठक शांत रही और दोनों ने शहर में हाउसिंग निर्माण बढ़ाने, किराया नियंत्रण और रोजमर्रा की महंगाई कम करने जैसे मुद्दों पर समान सोच होने की बात मानी। ट्रंप ने कहा लोग हैरान होंगे, लेकिन हम दोनों कई आर्थिक मुद्दों पर एक ही दिशा में सोचते हैं।

न्यूयॉर्क की महंगाई: दोनों के लिए राजनीतिक चुनौती
ट्रंप और ममदानी दोनों ने अपनी-अपनी चुनावी जीत में महंगाई और रोजमर्रा की बढ़ती कीमतों को मुख्य मुद्दा बनाया था। ऐसे में यह बैठक दोनों के लिए राजनीतिक रूप से भी अहम थी। ट्रंप पर राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई कम करने का दबाव है जबकि ममदानी को न्यूयॉर्क की ग्राउंड रियलिटी सुधारने का अवसर चाहिए। बैठक से यह संकेत मिला कि तीखी बयानबाज़ी से अलग, दोनों शहर की चुनौतियों पर कुछ कदम साथ उठाने की दिशा में बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें