फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया: बंदूकधारियों ने कैथोलिक स्कूल से 303 बच्चे और 12 शिक्षक अगवा किए, परिवारों में चीख-पुकार

Sat, 22 Nov 2025 03:35 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा

सार

Nigeria School Attack: नाइजीरिया के उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में स्कूलों से बड़े पैमाने पर अपहरण की घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाइजीरिया के नाइजर राज्य में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब हथियारबंद बदमाशों ने एक कैथोलिक स्कूल पर धावा बोलकर 303 बच्चों और 12 शिक्षकों का अपहरण कर लिया। यह हमला सेंट मैरी स्कूल, पापिरी समुदाय में हुआ, जो अग्वारा स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित है। क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया के अनुसार, बंदूकधारियों ने स्कूल में घुसकर 303 बच्चों और छात्रों के साथ-साथ 12 शिक्षकों को बंधक बना लिया। नाइजर राज्य के CAN के प्रवक्ता डेनियल अटोरी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में दहशत और भय का माहौल है।
विज्ञापन


अटोरी ने एक बयान में कहा मैं अभी-अभी गांव से लौटा हूं। मैंने स्कूल और वहां मौजूद अभिभावकों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया है कि हम सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि हमलावर कौन थे और बच्चों को कहां ले जाया गया है, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में स्कूलों से बड़े पैमाने पर अपहरण की घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय में गहरा आक्रोश है और अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ रही है। प्रशासन ने दावा किया है कि बचाव अभियान तेजी से चल रहा है और जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


इससे पहले 25 छात्राओं का हुआ था अपहरण
गौरतलब है कि इस हफ्ते उत्तरी पश्चिमी नाइजीरिया के एक स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला करके वहां से 25 छात्राओं का अपहरण कर लिया था। हमले में स्कूल के एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। केब्बी राज्य के मागा स्थित बोर्डिंग स्कूल में तड़के 4 बजे यह घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें