फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट में दावा, ट्रंप ने किए दस हजार झूठे और भटकाने वाले दावे

Wed, 01 May 2019 11:53 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दस हजार झूठे और भटकाने वाले दावे किए हैं। यानी हर दिन ट्रंप ने ऐसा 23 बार किया है। इसमें दीवार ना बनाने पर सरकारी शटडाउन लगना और राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच वाली मूलर रिपोर्ट का मुद्दा भी शामिल है। ये बात वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कही गई है।

विज्ञापन


समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में 'फैक्ट चेकर' के आंकड़ों का हवाला दिया है। यह फैक्ट चेकर राष्ट्रपति द्वारा दिये गए प्रत्येक संदिग्ध बयान का विश्लेषण, वर्गीकरण और पता लगाने का कार्य करता है। इससे पहले वाशिंगटन पोस्ट ने ट्रंप के कार्यभार संभालने के दो साल बाद एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें कहा गया था कि ट्रंप ने इस दौरान 8,158 झूठे और भटकाने वाले दावे किए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 अप्रैल तक ट्रंप ने 828 दिनों में 10,111 बार झूठे दावे किए हैं। इन दावों में ट्रंप की ट्विटर पर की गई पोस्ट को भी शामिल किया गया है। हैरानी की बात को ये है कि महज तीन दिन (25-27 अप्रैल) में ट्रंप ने 171 झूठे और गुमराह करने वाले दावे किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के सभी दावों का पांचवां भाग आव्रजन मुद्दे से संबंधित है। इनकी संख्या दिसंबर, 2018 के सरकारी शटडाउन के बाद से बढ़ी है।
विज्ञापन


सबसे अधिक 160 बार किया गया दावा था कि सीमा पर दीवार बन रही है। जनवरी में आई एक अन्य 'फैक्ट चेकर' रिपोर्ट में कहा गया है कि 82 दिन (कुल समय का 11 फीसदी) ट्रंप ने कोई झूठा दावा नहीं किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये अकसर ऐसे दिन थे, जब ट्रंप गोल्फ खेलते थे
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें