फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'हमास ने अगर कत्लेआम जारी रखा, तो हमें कार्रवाई करनी होगी'; ट्रंप ने दी साफ चेतावनी

Fri, 17 Oct 2025 12:25 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में हमास की हिंसा पर कड़ा रुख दिखाते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने ट्रुथ शोसल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर हमास लोगों की हत्या और गाजा में कत्लेआम करना जारी रखता है, तो हम कार्रवाई करने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ समझौते का हिस्सा नहीं था, ऐसे में अगर यह बंद नहीं हुआ तो अमेरिका को अंदर जाकर उन्हें खत्म करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


 

यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप द्वारा कराई गई सीजफायर और बंधकों को वापस करने के समझौते के बाद भी गाजा में हमास के विभिन्न गुटों के बीच संघर्ष जारी है। ट्रंप ने पहले इन झड़पों को 'कुछ बुरे गिरोहों की सफाई' करार देते हुए महत्वहीन बताया था, लेकिन अब उन्होंने कहा कि अगर हमास ने प्रतिद्वंद्वी गुटों के खिलाफ हत्याएं जारी रखीं तो हम कार्रवाई करेंगे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि वे या तो खुद हथियार डालेंगे, या हम उन्हें निःशस्त्र करेंगे। यह बहुत जल्दी होगा। हालांकि व्हाइट हाउस ने उनके इस बयान पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।  
 

 गाजा में हमास के खूनी खेल से खतरे में शांति प्रक्रिया
गाजा में शांति प्रक्रिया एक बार फिर खतरे में दिखाई पड़ रही है। युद्धविराम के बाद हमास ने पहले की तरह फिर अपने ही नागरिकों पर गोलियां बरसाकर यह दिखाने की कोशिश की है कि उसकी पकड़ अब भी कायम है और उसके हौसले पस्त नहीं हुए हैं। इस बीच अमेरिका ने सख्त चेतावनी दी है, अगर हमास ने हथियार नहीं डाले तो हम उसे मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन

हमास बाज नहीं आया तो पोस्ट सीजफायर के तहत फिर कार्रवाई करेगा इस्राइल
इस्राइल भी अब पोस्ट सीजफायर रिटैलिएशन फ्रेमवर्क के तहत फिर से कार्रवाई के मूड में है। पश्चिमी मीडिया के कई विश्लेषणों में यह संकेत स्पष्ट रूप से उभर रहा है कि अगर यह खूनी सिलसिला नहीं रुका तो गाजा पर एक बार फिर बमवर्षा हो सकती है। इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप (आईसीजी) और अल्जीरिया की रिपोर्टों के अनुसार गाजा में युद्धविराम लागू होने 2 दिन बाद ही हमास ने 22 फिलिस्तीनियों की इस्राइल का जासूस बताकर भीड़ के सामने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें