महाभियोग एक तरह की जांच है जिसके जरिए अमेरिकी कांग्रेस राष्ट्रपति को पद से हटा सकती है। महाभियोग की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है जिसे कांग्रेस के दो सदन अंजाम देते है।
पहले चरण में निचला सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स के नेता राष्ट्रपति पर लगे आरोपों को देखते हैं और तय करते हैं कि राष्ट्रपति पर औपचरिक तौर पर महाभियोग के आरोपों की जांच आगे बढ़ाना है या नहीं। यहां से पास होने के बाद ऊपरी सदन, सीनेट इस मामले की जांच करता है। जांच के दौरान अगर राष्ट्रपति दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें पद छोड़ना होता है और उनकी जगह उप राष्ट्रपति को कार्यभार संभालते हैं।
ट्रंप ने लोगों से कहा- ‘आप देख रहे हैं, मेरे साथ क्या हो रहा है’
जब संसद में ट्रंप के महाभियोग पर वोटिंग चल रही थी, तब वह मिशिगन के बैटल क्रीक में सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए नौकरियां पैदा कर रहे हैं और मिशिगन के लोगों के लिए लड़ रहे हैं। वहीं कट्टरपंथी और वामपंथी कांग्रेस मेरे खिलाफ ईर्ष्या, नफरत और गुस्से से भरी है। आप देख रहे हैं, मेरे साथ क्या हो रहा है।