फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: ट्रंप ने तकनीक के दिग्गजों को दी डिनर पार्टी, मस्क रहे नदारद; जानिए कौन-कौन सीईओ रहे मौजूद

Fri, 05 Sep 2025 07:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

व्हाइट हाउस ने बताया कि रात्रिभोज की अतिथि सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, गूगल के संस्थापक सर्गेई ब्रिन, ओपनएआई के संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन भी शामिल थे। साथ ही ओरेकल की सीईओ सफ्रा कैट्ज, ब्लू ओरिजिन के सीईओ डेविड लिम्प, माइक्रोन के सीईओ संजय मेहरोत्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी की तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में तकनीक के दिग्गजों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इस रात्रिभोज में अमेरिका के बड़े-बड़े दिग्गज शुमार हुए। हालांकि हैरान करने वाली बात ये रही कि एक समय राष्ट्रपति ट्रंप के बेहद करीबी रहे और उनकी सरकार में सरकारी दक्षता विभाग की अहम जिम्मेदारी निभाने वाले दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क इस पार्टी में शामिल नहीं हुए। वहीं एलन मस्क के विरोधी और ओपनएआई के संस्थापक सैम ऑल्टमैन इस रात्रिभोज में शामिल हुए। 
विज्ञापन


एआई तकनीक को लेकर हुई बैठक
यह कार्यक्रम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक से संबंधित था और इसमें एआई से जुड़ा एक शोध प्रस्तुत किया गया। साथ ही इस बैठक में अमेरिकी कंपनियों द्वारा अमेरिका में किए जा रहे निवेश पर भी चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि एआई हमारे देश को एक नए स्तर पर ले जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल हुए कई सीईओ, ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए। दुनिया के कुछ सबसे सफल उद्मियों के साथ ट्रंप बेहद खुश दिखे। ट्रंप ने कंपनियों द्वारा किए जा रहे रिसर्च और नवाचार की तारीफ की। साथ ही तकनीकी प्रगति पर बात की।

ट्रंप ने सीईओ से पूछा- अमेरिका में कितना निवेश कर रहे?
बैठक में ट्रंप ने विभिन्न सीईओ से उनकी कंपनियों द्वारा अमेरिका में किए जा रहे निवेश पर भी सवाल किए। ट्रंप ने मार्क जुकरबर्ग से पूछा कि उनकी कंपनी अमेरिका में कितना निवेश कर रही है, इस पर जुकरबर्ग ने जवाब दिया कि 600 अरब अमेरिकी डॉलर। एपल के टिम कुक ने भी यही कहा। गूगल के सुंदर पिचाई ने बताया 250 अरब डॉलर। इस पर ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट के निवेश के बारे में पूछा तो कंपनी के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि उनकी कंपनी हर साल अमेरिका में 80 अरब डॉलर निवेश कर रही है। इस पर ट्रंप ने खुशी जताई।  
विज्ञापन


एलन मस्क नहीं हुए शामिल
कार्यक्रम में मस्क की गैरमौजूदगी कई लोगों को खली, क्योंकि मस्क कभी ट्रंप के बेहद करीबी थे, लेकिन बाद में एक विधेयक को लेकर दोनों के रिश्तों में तल्खी आ गई और बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी की। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मस्क के प्रतिद्वंद्वी और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पेमेंट प्रोसेसिंग कंपनी शिफ्ट4 के प्रमुख जेरेड इसाकमैन भी शामिल हुए। 

ये भी पढ़ें- US: सीनेट समिति की केनेडी से पूछताछ, कोरोना वैक्सीन पर अपने रुख का किया बचाव किया; ट्रंप बोले- उसकी नीयत अच्छी

व्हाइट हाउस ने बताया कि रात्रिभोज की अतिथि सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, गूगल के संस्थापक सर्गेई ब्रिन, ओपनएआई के संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन भी शामिल थे। साथ ही ओरेकल की सीईओ सफ्रा कैट्ज, ब्लू ओरिजिन के सीईओ डेविड लिम्प, माइक्रोन के सीईओ संजय मेहरोत्रा, टिब्को सॉफ्टवेयर के चेयरमैन विवेक रणदिवे, पैलंटिर के कार्यकारी निदेशक श्याम शंकर, स्केल एआई के संस्थापक एलेक्जेंडर वांग भी शामिल हुए।
विज्ञापन


मेलानिया ट्रंप ने भी की बैठक
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने भी दोपहर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एजुकेशन टास्क फोर्स की बैठक की। उनकी बैठक में भी सुंदर पिचाई, आईबीएम के अध्यक्ष और भारतीय मूल के सीईओ अरविंद कृष्णा और कोड डॉट आर्गेनाइजेशन के प्रमुख कैमरन विल्सन आदि शामिल हुए। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें