अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन 29 दिसंबर को हुआ था। उनके निधन के बाद, राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेंसेटिस ने निर्देश दिया था कि कार्टर की मृत्यु की तारीख से 30 दिनों तक या 28 जनवरी तक अमेरिकी ध्वज आधे झुके रहेंगे। इसके बावजूद, डोनाल्ड ट्रंप के आवास पर अमेरिकी ध्वज को पूरी ऊंचाई पर फहराया गया है।
अमेरिका में इस समय पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक लागू है। राष्ट्रपति बाइडन ने उनके सम्मान में 30 दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी आवास मार-ए-लागो क्लब पर अमेरिकी ध्वज पूरी ऊंचाई पर फहराए गए हैं। इसे राष्ट्रीय शोक का उल्लंघन भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति कार्टर का निधन 29 दिसंबर को हुआ था। उनके निधन के बाद, राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेंसेटिस ने निर्देश दिया था कि कार्टर की मृत्यु की तारीख से 30 दिनों तक या 28 जनवरी तक अमेरिकी ध्वज आधे झुके रहेंगे।
शुरू में प्रोटोकॉल के अनुसार ट्रंप के आवास पर झुकाया गया ध्वज
हालांकि, ट्रंप के आवास पर एक बड़े ध्वज को शुरू में प्रोटोकॉल के अनुसार आधा झुका दिया गया था। 9 जनवरी को कार्टर को उनके गृहनगर प्लेन्स, जॉर्जिया में दफनाया गया, जिसके बाद से ट्रंप के आवास पर लगे ध्वज को फिर से ऊपर उठा दिया गया है।
विज्ञापन
ध्वज आधे झुके रहने के पीछे ट्रंप की चिंता ये
इसके पीछे ट्रंप की चिंता यह भी है कि जब वह 20 जनवरी को अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ लेंगे, तो ध्वज आधे झुके रहेंगे। इस बात को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई है।
चुनाव के दौरान ट्रंप ने बार-बार की कार्टर की आलोचना
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान, ट्रंप ने बार-बार पूर्व राष्ट्रपति कार्टर की आलोचना की थी। हालांकि, 100 वर्ष की आयु में जब कार्टर का निधन हुआ तो, ट्रंप ने एक बयान में 39वें राष्ट्रपति की प्रशंसा की। इतना ही नहीं, कैपिटल रोटुंडा में रखे कार्टर के ताबूत पर वह श्रृद्धांजलि आर्पित करने भी पहुंचे और वाशिंगटन में कार्टर के राजकीय अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।