फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिका में मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी को ट्रंप ने कहा 'नेशनल हीरो'

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 09 Jan 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोनिल सिंह - फोटो : social media

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी रोनिल सिंह को नेशनल हीरो कहा है। 33 वर्षीय रोनिल सिंह की बीते साल 26 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रोनिल की हत्या अवैध तरीके से रह रहे प्रवासी ने की थी। 



रोनिल ने जुलाई 2011 में ड्यूटी जॉइन की थी। ट्रंप ने गुरुवार को रोनिल के सहकर्मियों और परिवार से भी बातचीत की। ट्रंप ने कहा, "क्रिसमस के अगले दिन पूरे अमेरिका का दिल टूट गया था,  जब एक अवैध प्रवासी ने पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी। अमेरिका के हीरो का जीवन उसने छीन लिया जिसे देश में रहने का कोई अधिकार ही नहीं है।"


बता दें रोनिल की हत्या के बाद कैलिफोर्निया पुलिस ने हत्या के आरोपी को मैक्सिको सीमा से गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान गुस्तावो पेरेज एरिआगा (33) के तौर पर हुई। ट्रंप ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए पहले लोगों को दीवार की जरूरत के बारे में बताया। फिर रोनिल के बारे में कहा।


ट्रंप ने कहा, "कैलिफोर्निया में वायु सेना कर्मी का रेप और हत्या की गई। उसे हथौड़े से  पीट-पीटकर मार डाला। ये सब एक अवैध प्रवासी ने किया। जिसका लंबे समय से क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। जॉर्जिया में भी अवैध प्रवासी को पड़ोसी की हत्या के आरोप में पकड़ा गया है।"


उन्होंने कहा कि वह बीते कई सालों से दर्जनों परिवारों से मिले हैं, जिन्होंने अपनों को अवैध प्रवासियों के कारण खोया है। कई माता पिता की आंखों में मैंने दर्द के आंसू देखे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next