शहर के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर एक बिलबोर्ड लगाया गया है, जिसे ‘ट्रंप डेथ क्लॉक’ नाम दिया गया है। इसमें न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से हो रही मौतों का आंकड़ा दिखता रहता है। ट्रंप डेथ क्लॉक को फिल्म निर्माता यूजीन जेर्की ने डिजाइन किया है। इसे महामारी के प्रकोप के चलते खाली पड़ी टाइम्स स्क्वायर बिल्डिंग के सबसे ऊंचे स्थान पर लगाया गया है।
जेर्की का कहना है कि यदि राष्ट्रपति ट्रंप ने सही वक्त पर सही फैसले लिए होते तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। जेर्की ने कहा, ट्रंप डेथ क्लॉक इस धारणा पर आधारित है कि अमेरिका में कोविड-19 से हुईं 60 फीसदी मौतों को रोका जा सकता था यदि ट्रंप प्रशासन ने 16 मार्च के बजाय 9 मार्च को ही सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य रूप से लागू करवाया होता और लॉकडाउन पर समय पर फैसला लिया होता।